लाइव न्यूज़ :

नोएडा: 17 साल की अगवा युवती बरामद, किडनैपर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 20, 2019 12:08 IST

थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि सेक्टर-94 स्थित गौशाला से 17 वर्षीय किशोरी प्रिया (काल्पनिक नाम) को गोविंद नामक युवक बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया था।

Open in App

नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-94 स्थित गौशाला से अगवा हुई एक किशोरी को पुलिस ने बरामद करने के साथ ही अपहरणकर्ता युवक को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ के दौरान युवक ने किशोरी के साथ बलात्कार करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि सेक्टर-94 स्थित गौशाला से 17 वर्षीय किशोरी प्रिया (काल्पनिक नाम) को गोविंद नामक युवक बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया था। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने आज गोविंद को हिरासत में लिया।

उससे पूछताछ के आधार पर किशोरी को बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गोविंद ने यह बात स्वीकार की है कि उसने किशोरी के साथ बलात्कार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :नॉएडाउत्तर प्रदेशक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास