लाइव न्यूज़ :

निर्भया मामला: राष्ट्रपति के पास गृह मंत्रालय ने भेजी दया याचिका, कहा- रद्द कर दीजिएगा

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 6, 2019 16:14 IST

निर्भया गैंगरेप-हत्याकांड मामले में एक आरोपी ने दया याचिका दायर की है। निर्धारित प्रक्रिया के तहत गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति के पास दया याचिका पहुंचा दी है। इसी के साथ गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति से सिफारिश की है कि दया याचिका खारिज की जाए।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्भया गैंगरेप-हत्याकांड मामले में एक दोषी विनय शर्मा ने दया याचिका दायर की थी।गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति से सिफारिश की है कि दया याचिका खारिज की जाए। 

निर्भया गैंगरेप-हत्याकांड मामले में एक दोषी विनय शर्मा ने दया याचिका दायर की थी। निर्धारित प्रक्रिया के तहत यह गृह मंत्रालय के पास पहुंची। शुक्रवार (6 दिसंबर) को गृहमंत्रालय ने राष्ट्रपति के पास दया याचिका पहुंचा दी। इसी के साथ गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति से सिफारिश भी की है कि दया याचिका खारिज की जाए। 

बता दें कि शनिवार (6 दिसंबर) को ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एक कार्यक्रम में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर बड़ी बात कही। राष्ट्रपति ने कहा, ''यौन अपराधों से बच्चों के के संरक्षण (POCSO Act) के अंतर्गत आने वाले दोषी के पास दया याचिका दायर करने का अधिकार नहीं होना चाहिए। संसद को दया याचिकाओं की समीक्षा करनी चाहिए।''

बता दें कि दिसंबर 2012 में दिल्ली के बसंत विहार इलाके में चलती बस में एक मेडिकल की छात्रा के साथ गैंगरेप कर उसकी निर्ममता से हत्या कर दी गई थी। मामला सामने आने के बाद देशभर में महिला अपराधों के खिलाफ बड़ा आंदोलन छिड़ गया था। पीड़िता को निर्भया नाम दिया गया था और उसके महिला के खिलाफ अपराधों से निपटने के लिए 'निर्भया फंड' भी इजाद किया गया था।

मामले के छह दोषियों में से एक ने जेल में ही आत्महत्या कर ली थी। एक दोषी नाबालिग था। बाकी बचे चार दोषियों को मौत की सजा सुनाई गई। सात साल होने के बाद भी दोषियों को फांसी पर नहीं लटकाया जा सका है। चार में से एक आरोपी ने दया याचिका दायर की थी। अब यह राष्ट्रपति के पास है।

टॅग्स :निर्भया गैंगरेपक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीरामनाथ कोविंदगृह मंत्रालयरेपगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं