Nirbhaya Case: भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- न्याय की जीत, निर्भया को इंसाफ मिला

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 20, 2020 12:55 PM2020-03-20T12:55:23+5:302020-03-20T12:57:23+5:30

जेल के महानिदेशक संदीप गोयल ने यह जानकारी दी। पूरे देश की आत्मा को झकझोर देने वाले इस मामले के चारों दोषियों... मुकेश सिंह (32), पवन गुप्ता (25), विनय शर्मा (26) और अक्षय कुमार सिंह (31) को सुबह साढ़े पांच बजे तिहाड़ जेल में फांसी दी गई।

Nirbhaya BJP leader Jyotiraditya Scindia said victory of justice | Nirbhaya Case: भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- न्याय की जीत, निर्भया को इंसाफ मिला

महिलाओं के खिलाफ हिंसा के अपराध न सिर्फ अस्वीकार्य हैं, बल्कि कानून की पूरी तरह से निपटा जाएगा!

Highlightsभाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि इससे अपराधियों को सख्त संदेश जाएगा कि वे कानून से भाग नहीं सकते। मैं यही कहना चाहूंगा कि अंत में निर्भया के लिए न्याय हुआ। राष्ट्र के लिए आत्मनिरीक्षण करने का क्षण।

दिल्ली में 16 दिसंबर 2012 को एक महिला के साथ हुए सामूहिक बलात्कार एवं हत्या के मामले के चारों दोषियों को शुक्रवार की सुबह साढ़े पांच बजे फांसी दे दी गई।

जेल के महानिदेशक संदीप गोयल ने यह जानकारी दी। पूरे देश की आत्मा को झकझोर देने वाले इस मामले के चारों दोषियों... मुकेश सिंह (32), पवन गुप्ता (25), विनय शर्मा (26) और अक्षय कुमार सिंह (31) को सुबह साढ़े पांच बजे तिहाड़ जेल में फांसी दी गई।

इस बीच भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि इससे अपराधियों को सख्त संदेश जाएगा कि वे कानून से भाग नहीं सकते। मैं यही कहना चाहूंगा कि अंत में निर्भया के लिए न्याय हुआ। राष्ट्र के लिए आत्मनिरीक्षण करने का क्षण। यह भी एक कड़ा संदेश देता है कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा के अपराध न सिर्फ अस्वीकार्य हैं, बल्कि कानून की पूरी तरह से निपटा जाएगा!

 

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने निर्भया सामूहिक बलात्कार मामले के चारों दोषियों को फांसी दिए जाने पर कहा कि इससे अपराधियों को सख्त संदेश जाएगा कि वे कानून से भाग नहीं सकते । ईरानी ने संसद भवन परिसर में कहा,‘‘ मैंने इतने सालों में निर्भया की मां का संघर्ष देखा है। हालांकि न्याय पाने में समय लगा लेकिन आखिरकार न्याय हुआ। यह लोगों को भी संदेश है कि वे आप कानून से भाग सकते हैं लेकिन आप हमेशा के लिए इससे बच नहीं सकते। मुझे खुशी है कि न्याय हुआ। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं आज के दिन दिल की गहराइयों से स्वागत करती हूं कि आखिरकार निर्भया को न्याय मिला। दोषियों को फांसी हर अपराधी को यह संदेश है कि एक न एक दिन कानून आपको पकड़ लेगा।’’ गौरतलब है कि पूरे देश की आत्मा को झकझोर देने वाले इस मामले के चारों दोषियों मुकेश सिंह (32), पवन गुप्ता (25), विनय शर्मा (26) और अक्षय कुमार सिंह (31) को शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे तिहाड़ जेल में फांसी दे दी गई। 

 

Web Title: Nirbhaya BJP leader Jyotiraditya Scindia said victory of justice

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे