लाइव न्यूज़ :

फिल्म 'पुष्पा' के तर्ज पर 'बदनाम गैंग' ने एक शख्स की बेरहमी से किया मर्डर, नाबालिग वारदात को अपने इंस्टाग्राम पर करना चाहते थे अपलोड, गिरफ्तार

By आजाद खान | Updated: January 21, 2022 15:09 IST

फिल्म 'पुष्पा' से प्रेरित होकर 'बदनाम गैंग' ने एक शख्स की हत्या कर दी है। इस हत्या में सभी आरोपी नाबालिग हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में नाबालिगों द्वारा एक हत्या का मामला सामने आया है।ये खुद को खुद को 'बदनाम गैंग' बताते थे और फिल्म 'पुष्पा' के प्रेरित होकर यह हत्या की है।पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

नई दिल्ली: देश की राजधानी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर तीन नाबालिगों द्वारा एक शख्स की हत्या की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, नाबालिग खुद को 'बदनाम गैंग' बताते थे और फिल्म 'पुष्पा' के प्रेरित होकर इस वारदात को अंजाम दिया है। अधिकारियों का यह भी कहना है कि वे इस जुर्म को ऑनलाइन शेयर कर फेमस होना चाहते थे। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर नाबालिगों की गिरफ्तारी की है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

क्या है पूरा मामला

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, नाबालिग फिल्म 'पुष्पा' से प्रेरित हुए थे और खुद को 'बदनाम गैंग' बताते थे। अधिकारियों का यह भी कहना है कि उन लोगों ने सीसीटीवी फुटेज में देखा है कि कैसे नाबालिग शख्स से लड़ाई कर रहे हैं और उसे मार रहे हैं। मुख्य आरोपी का नाम शिबू है जो दिल्ली के जहांगीरपुरी का रहने वाला है। पुलिस ने यह भी बताया कि पीड़ित पास के एक दुकान में हेल्पर का काम करता था और हत्या के पीछे क्या खास कारण है, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। लेकिन पुलिस अभी यह कह रही है कि नाबालिगों और पीड़ित के बीच पहले झगड़ा हुआ था फिर यह घटना घटी है।  

फिल्म पुष्पा से प्रेरित होकर की हत्या

पुलिस ने बताया कि नाबालिग फिल्म 'पुष्पा' से प्रेरित होकर इस हत्या को अंजाम दिया है। उनका कहना था कि वे 'पुष्पा' और 'भौकाल' से भी प्रेरित हुए थे और इस हत्या को अंजाम दिया है। नाबालिग सोशल मीडिया पर फेमस भी होना चाहते थे इसलिए वे इस वारदात को अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड करना चाहते थे। बाबू जगजीवन राम मेमोरियल (बीजेआरएम) अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि इलाज के दौरान पीड़ित की मौत हो गई है। 

टॅग्स :New Delhiक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindiहत्याइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने