लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में महिलाओं व नाबालिगों के साथ अपराध में तेजी से बढ़ोत्तरी, जानें क्या कहते हैं आकंड़ें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 22, 2018 10:13 IST

देश के प्रगतिशील राज्यों की सूची में महाराष्ट्र आता है लेकिन यहां की महिलाएं और बच्चे महफूज़ नहीं हैं। खबर के अनुसार यहां महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध के मामले तेजी से बढ़े हैं।

Open in App

मुंबई, 22 अप्रैल:  देश तेजी से प्रगति की ओर कदम बढ़ा है लेकिन फिर से भी महिलाएं और नाबालिग बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। देश के प्रगतिशील राज्यों की सूची में महाराष्ट्र आता है लेकिन यहां की महिलाएं और बच्चे महफूज़ नहीं हैं। खबर के अनुसार यहां महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध के मामले तेजी से बढ़े हैं। जिस कारण से अब राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

 रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई शहर नें नाबालिग लड़कियों के किडनैप के मामले पिछले पांच साल में 15 गुना बढ़ गए हैं। हाल ही नें एक आरटीआई डाली गई थी जिसमें इस बात की जानकारी मांगी गई थी कि राज्य में महिलाएं व बच्चियां राज्य में कितनी सुरक्षित हैं। 

जिस पर आरटीआई कार्यकर्ता शकील शेख़ को मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस ने साल 2013 में नाबालिग लड़कियों के अपहरण के 92 मामले दर्ज किये ये संख्या 2017 में बढ़कर में 1368 हो गई। जबकि अभी तक करीब 133 लड़कियां लापता हैं।  2013 से 2017 के बीच राज्य में इस तरह की घटनाओं में 1500 फीसद इजाफा दर्ज किया गया है।

कठुआ-उन्नाव गैंगरेप: दुनिया भर के 600 शिक्षाविदों का PM मोदी को खुला पत्र, चुप्पी पर उठाए सवाल

NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक  2014 में महाराष्ट्र में महिलाओं के खिलाफ अपराधों के कुल 26818 मामले दर्ज हुए थे। जबकि 2015 में ये बढ़कर 31126 और साल 2016 महिलाओं के खिलाफ अपराधों के कुल 31388 मामले दर्ज हुये, जो बेहद चौंकाने वाले हैं। वहीं, अगर राज्य में रेप जैसी घटनाओं की बात की जाए तो 2014 में जहां राज्य में महिलाओं से रेप के 3438 मामले दर्ज हुए, वहीं 2015 में बढ़कर 4144 और साल 2016 में राज्य में महिलाओं से रेप के कुल 4189 मामले दर्ज हुए।

नाबालिगों के साथ होते अपराध

महाराष्ट्र में नाबालिगों के खिलाफ अपराधों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। एनसीआरबी के द्वारा हाल ही में पेश की गई रिपोर्ट के मुताबिक साल 2014 में राज्य में नाबालिगों के खिलाफ करीब 8115 मामले अपराध के दर्ज हुए। जबकि 2015 में बढ़कर 13921 हो गये। वहीं, 2016 में इन आंकड़ों में और भी बढ़ोतरी हुई और नाबालिगों के साथ अपराधों के कुल 14559 मामले सामने आए। 2014 साल में  राज्य में नाबालिगों के साथ रेप के कुल 1714 मामले दर्ज हुये जो साल 2015 में बढ़कर 2239 हो गये और साल 2016 में इन मामलों की संख्या 2292 हो गई।

टॅग्स :महाराष्ट्रक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी