लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ः बेरहम नक्सलियों का आतंक, सरपंच के पति को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

By भाषा | Updated: November 8, 2018 04:40 IST

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया और कमलु के शव को पुलिस स्टेशन लाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा जांच के बाद ही संबंध में अधिक जानकारी मिल सकेगी।

Open in App

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सलियों ने एक सरपंच के पति को कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला। सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को भाषा को दूरभाष पर बताया कि जिले के फूलबगड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बोडको गांव के पास नक्सलियों ने कमलु ध्रुवा को पीट-पीटकर मार डाला।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कमलु भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का कार्यकर्ता था तथा वह बोडको गांव की सरपंच का पति था। ग्रामीणों के मुताबिक कमलु को नक्सलियों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया और कमलु के शव को पुलिस स्टेशन लाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा जांच के बाद ही संबंध में अधिक जानकारी मिल सकेगी।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए दो चरणों में मतदान होना है। पहले चरण में इस महीने की 12 तारीख को नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र के सात जिलों और राजनांदगांव जिले की 18 सीटों पर मतदान होगा। वहीं अन्य 72 सीटों के लिए मतदान 20 तारीख को होगा।

राज्य में नक्सलियों ने चुनाव बहिष्कार की घोषणा की है। इधर शांतिपूर्ण मतदान के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।। नक्सलियों के चुनाव बहिष्कार को देखते हुए पुलिस दल को सतर्क कर दिया गया है।

टॅग्स :नक्सलछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा