लाइव न्यूज़ :

नागपुरः युवती और विवाहिता से रेप, भनक लगते ही आरोपी फरार, एक साल पहले फेसबुक पर हुई थी दोस्ती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 1, 2021 19:34 IST

नागपुर पुलिस सूत्रों के अनुसार काम करने के दौरान सुशांत और विवाहिता में मित्रता हो गई. सुशांत ने विवाहिता को शादी करने का झांसा दिया.

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी में गिट्टीखदान निवासी 35 वर्षीय विवाहिता भी काम करती थी. मंगेतर होने से युवती नीलेश के घर भी जाने लगी. नीलेश ने उससे शारीरिक संबंध भी बना लिए.

नागपुरः शादी के झांसे में आकर युवती और विवाहिता से बलात्कार किए जाने के मामले सामने आए हैं. मामला दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गए हैं.

पहला मामला न्यू कामठी थाने का है. 23 वर्षीय युवती की हमउम्र नीलेश भास्कर मेश्राम से एक साल पहले फेसबुक पर मित्रता हुई. यह मित्रता कुछ समय बाद प्रेम में बदल गई. दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना आरंभ हो गया. नीलेश निजी कंपनी में काम करता है. उसने युवती को शादी करने का वादा किया. दिसंबर माह में उनकी सगाई भी हो गई. जिसके बाद से नजदीकी काफी बढ़ गई.

मंगेतर होने से युवती नीलेश के घर भी जाने लगी. इसी दौरान नीलेश ने उससे शारीरिक संबंध भी बना लिए. शादी की तारीख करीब आने पर नीलेश आनाकानी करने लगा. वह युवती के चरित्र पर संदेह करके शादी से इनकार करने लगा. जिसके बाद युवती ने न्यू कामठी थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया.

दूसरी घटना गिट्टीखदान थाने के तहत हुई. आरोपी सुशांत सुखदेव पात्रा (36) बंगाली कैंप, उत्तम नगर, चंद्रपुर 2011 में एक निजी कंपनी में मैनेजर था. इसी कंपनी में गिट्टीखदान निवासी 35 वर्षीय विवाहिता भी काम करती थी. पुलिस सूत्रों के अनुसार काम करने के दौरान सुशांत और विवाहिता में मित्रता हो गई. सुशांत ने विवाहिता को शादी करने का झांसा दिया.

वह पति और बच्चों को छोड़कर सुशांत के साथ रहने लगी. सुशांत अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उससे शारीरिक संबंध बनाने लगा. यह बात किसी को बताने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी. करीब 10 साल तक विवाहिता का शोषण करने के बाद सुशांत ने दूसरी युवती से शादी कर ली. विवाहिता की शिकायत पर गिट्टीखदान पुलिस ने बलात्कार तथा धमकाने का मामला दर्ज किया है.

बालिका भी हुई शिकारः इसी तरह अजनी थाना परिसर में एक व्यक्ति ने पड़ोसी बालिका से छेड़खानी की है. शेख नामक 42 वर्षीय आरोपी पीडि़त 10 वर्षीय बालिका के पड़ोस में रहता है. शेख ने मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाकर बालिका से आपत्तिजनक बर्ताव किया. पुलिस ने छेड़खानी तथा पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास