लाइव न्यूज़ :

संबंध के दौरान महिला ने अपनाया अजीब तरीका, युवक के हाथ-पैर कुर्सी से बांधे, दम घुटने से पार्टनर की मौत

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 9, 2021 20:42 IST

महाराष्ट्र में नागपुर के खापरखेड़ा इलाके पुलिस ने महिला को अरेस्ट कर लिया है। मृतक का महिला से गत पांच साल से संबंध था।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला विवाहित है और उसके बच्चे हैं।महिला ने पुरुष के हाथ-पैर नायलोन की रस्सी की मदद से कुर्सी से बांध दिए।पुलिस ने बताया कि महिला ने तुरंत मदद मांगी, लॉज का कर्मी आया और उसने कुर्सी से बंधे पुरुष को रस्सी से मुक्त किया।

नागपुरः महाराष्ट्र के नागपुर में महिला से यौन संबंध बनाने के दौरान व्यक्ति की गले में बांधी गई रस्सी से दम घुटने से कथित तौर पर मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि घटना शहर के खापरखेड़ा इलाके की एक लॉज में बृहस्पतिवार देर रात हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘ मृतक का महिला से गत पांच साल से संबंध था। महिला विवाहित है और उसके बच्चे हैं। दोनों बृहस्पतिवार रात को एक साथ समय बिताने के लिए लॉज आए थे।

यौन संबंध बनाने के दौरान कथित तौर उत्तेजना बढ़ाने के लिए महिला ने पुरुष के हाथ-पैर नायलोन की रस्सी की मदद से कुर्सी से बांध दिए, उत्तेजना को चरम पर पहुंचाने के लिए महिला ने गले में एक और रस्सी बांध दी।’’ उन्होंने बताया, ‘‘ इसके बाद महिला शौचालय चली गई तभी वह कुर्सी फिसल गई जिससे पुरुष को बांधा गया था और गले में बंधी रस्सी फंदे की तरह कस गई, जब महिला बाहर आई तो उसने देखा कि पुरुष में कोई हरकत नहीं हो रही है।’’

पुलिस ने बताया कि महिला ने तुरंत मदद मांगी, लॉज का कर्मी आया और उसने कुर्सी से बंधे पुरुष को रस्सी से मुक्त किया। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के लिए महिला को हिरासत में ले लिया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ महिला ने स्वीकार किया है कि मृतक के साथ उसका अवैध संबंध था। पुलिस ने वेटर, लॉज के मैनेजर और कमरे में सेवा देने वाले लड़के का बयान दर्ज किया है और महिला एवं मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।’’ उन्होंने बताया कि खापरखेड़ा पुलिस थाने में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। 

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुरमहाराष्ट्रहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने