लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस: सीबीआई ने की कब्रिस्तान की खुदाई, 34 लड़कियों के रेप की मेडिकल में हुई थी पुष्टि

By भाषा | Updated: October 3, 2018 20:36 IST

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के गैर सरकारी संगठन सेवा संकल्प एवं विकास समिति (एसएसईवीएस) को सरकारी सहायता प्राप्त थी।

Open in App

नई दिल्ली, तीन अक्टूबर: सीबीआई ने बिहार के मुजफ्फरपुर में उस कब्रिस्तान में खुदाई शुरू की है जहां उसे संदेह है कि आश्रय गृह की पीड़ित नाबालिग लड़कियों के शव दफनाए गए हो सकते हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

एजेंसी ने कहा कि खुदाई स्थल मुजफ्फरपुर जिले के सिकंदरपुर में है। उन्होंने कहा कि एक बार खुदाई पूरी होने के बाद और विवरण साझा किये जाएंगे।

उन्होंने कहा कि माना जा रहा है कि यह कब्र एक कब्रिस्तान में स्थित है जहां जांच एजेंसी का दल एक खुदाई करने वाले के साथ पहुंचा था और कुछ इंसानी अवशेष खुदाई कर निकाले गए।

उन्होंने कहा कि इन अवशेषों की पहचान सुनिश्चित करने के लिये सीबीआई द्वारा डीएनए और दूसरे फोरेंसिक परीक्षण कराने की उम्मीद है। 

ब्रजेश ठाकुर के गैर सरकारी संगठन सेवा संकल्प एवं विकास समिति (एसएसईवीएस) को सरकारी सहायता प्राप्त थी। अधिकारी ने कहा कि कुछ पीड़ितों ने आरोप लगाया कि उनके साथ रहने वाली कुछ लड़कियों की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई और उन्हें दफना दिया गया। 

उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस ने लड़कियों द्वारा बताई गई जगहों पर खुदाई की थी लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिल सका। 

उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी ने ठाकुर के एक करीबी सहयोगी से पूछताछ की जिसके बाद खुदाई प्रक्रिया को शुरू करने का फैसला लिया गया। 

ठाकुर के अलावा एजेंसी ने समाज कल्याण विभाग की सहायक निदेशक रोजी रानी और स्टाफ के सदस्यों गुड्डू, विजय और संतोष को हिरासत में लिया है। 

टॅग्स :मुजफ्फरपुर बालिका गृह बलात्कार मामलाबिहारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये