खाली पड़े ईंट भट्ठे के पास नमकीन-बिस्कुट के खाली पैकेट इकट्ठा कर रही 5 वर्षीय मासूम?, लालच देकर तालाब के पास सुनसान जगह ले जाकर किया रेप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 25, 2026 21:17 IST2026-01-25T21:16:57+5:302026-01-25T21:17:41+5:30

मुजफ्फरपुरः पीड़िता को पहले स्थानीय क्लिनिक ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे एसकेएमसीएच ले जाने का सुझाव दिया।

Muzaffarpur 5-year-old innocent girl collecting empty packets snacks biscuits abandoned brick kiln Lured taken deserted place near pond and rape bihar patna police | खाली पड़े ईंट भट्ठे के पास नमकीन-बिस्कुट के खाली पैकेट इकट्ठा कर रही 5 वर्षीय मासूम?, लालच देकर तालाब के पास सुनसान जगह ले जाकर किया रेप

सांकेतिक फोटो

Highlightsचिकित्सा अधिकारियों ने अत्यधिक रक्तस्राव के कारण बच्ची की हालत गंभीर बताई है। छिपाने का प्रयास किया कि पीड़िता अत्यधिक रक्तस्राव के कारण बेहोश हो गयी।अनजाने में उसके शरीर में लकड़ी का खूंटा घुस गया था।

मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में रविवार को पांच-वर्षीय एक बच्ची के साथ उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर बलात्कार किया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मुशहरी थानाक्षेत्र में यह वारदात उस वक्त हुई जब बच्ची एक खाली पड़े ईंट भट्ठे के पास नमकीन-बिस्कुट के खाली पैकेट कथित तौर पर इकट्ठा कर रही थी।

एसडीपीओ (पूर्व) मनोज कुमार सिंह ने यहां पत्रकारों से कहा,‘‘सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को हिरासत में ले लिया।’’ उन्होंने कहा कि अपराध स्थल से सबूत इकट्ठा करने के लिए अपराध विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की एक टीम लगायी गयी है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता को पहले स्थानीय क्लिनिक ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे एसकेएमसीएच ले जाने का सुझाव दिया।

चिकित्सा अधिकारियों ने अत्यधिक रक्तस्राव के कारण बच्ची की हालत गंभीर बताई है। पुलिस का कहना है कि जब बच्ची अकेली थी तब आरोपी ने कथित तौर पर उसे लालच देकर एक तालाब के पास सुनसान जगह ले गया एवं अपराध किया। बच्ची के परिवार के मुताबिक, आरोपी ने यह झूठी कहानी गढ़कर यौन हमले को छिपाने का प्रयास किया कि पीड़िता अत्यधिक रक्तस्राव के कारण बेहोश हो गयी।

परिजन के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर उनसे संपर्क किया और दावा किया कि अनजाने में उसके शरीर में लकड़ी का खूंटा घुस गया था। परिजनों ने बताया कि लेकिन होश में आने पर बच्ची ने कथित रूप से पूरी घटना का ब्योरा दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

Web Title: Muzaffarpur 5-year-old innocent girl collecting empty packets snacks biscuits abandoned brick kiln Lured taken deserted place near pond and rape bihar patna police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे