बहला-फुसलाकर ले गई और समलैंगिक संबंध बनाने का दबाव बनाया?, मना किया तो 24 वर्षीय बुआ ने 16 वर्षीय भतीजी की बेहरमी से गला घोंटकर हत्या की

By एस पी सिन्हा | Updated: January 27, 2026 16:03 IST2026-01-27T16:02:25+5:302026-01-27T16:03:37+5:30

मुंगेरः  किशोरी पर समलैंगिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। इस अनैतिक कृत्य का पुरजोर विरोध किया, तो आरोपी बुआ आपे से बाहर हो गई। छात्रा के गले में पड़ी रुद्राक्ष की माला को ही हथियार बना लिया।

Munger Lured pressured lesbian relations sex karo she refused 24-year-old aunt brutally strangled 16-year-old niece to death bihar police | बहला-फुसलाकर ले गई और समलैंगिक संबंध बनाने का दबाव बनाया?, मना किया तो 24 वर्षीय बुआ ने 16 वर्षीय भतीजी की बेहरमी से गला घोंटकर हत्या की

सांकेतिक फोटो

Highlightsपुलिस को दिए आवेदन में मृतका के पिता ने दिल दहला देने वाला खुलासा किया है।10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाली थी और अपने भविष्य के सुनहरे सपने बुन रही थी।आरोपी युवती उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई।

मुंगेरः बिहार में मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव से रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर देने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है। शनिवार की शाम एक 16 वर्षीय छात्रा की बेहरमी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। चौंकाने वाली बात यह है कि इस क्रूरता को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि रिश्ते में लगने वाली उसकी 24 वर्षीय बुआ ही है। मृतका इस वर्ष 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाली थी और अपने भविष्य के सुनहरे सपने बुन रही थी। पुलिस को दिए आवेदन में मृतका के पिता ने दिल दहला देने वाला खुलासा किया है।

आरोप है कि 24 जनवरी की शाम करीब 7 बजे आरोपी युवती उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई। वहां उसने किशोरी पर समलैंगिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। जब छात्रा ने इस अनैतिक कृत्य का पुरजोर विरोध किया, तो आरोपी बुआ आपे से बाहर हो गई। आरोप है कि उसने छात्रा के गले में पड़ी रुद्राक्ष की माला को ही हथियार बना लिया।

उसी से गला घोंटकर किशोरी की जीवनलीला समाप्त कर दी। शिकायत में यह गंभीर आरोप भी लगाया गया है कि आरोपी युवती लंबे समय से इलाके की लड़कियों को आर्थिक मदद और पैसों का झांसा देकर अपने प्रभाव में लेती थी। वह लड़कियों की मजबूरी का फायदा उठाकर उनके साथ अप्राकृतिक कृत्य करती थी।

मृतका के पिता का दावा है कि उनकी बेटी भी इसी मानसिक सनक की भेंट चढ़ गई। इस सनसनीखेज कत्ल के बाद पूरे इलाके में दहशत और सन्नाटा पसरा हुआ है। मुंगेर के सदर एसडीपीओ कुमार अभिषेक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

फॉरेंसिक जांच के लिए एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के सही वक्त और संघर्ष के निशानों की पुष्टि होगी। पुलिस फिलहाल हर पहलू की बारीकी से तफ़्तीश कर रही है। हालांकि, समलैंगिक उत्पीड़न के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गहन पूछताछ के बाद ही हो पाएगी।

Web Title: Munger Lured pressured lesbian relations sex karo she refused 24-year-old aunt brutally strangled 16-year-old niece to death bihar police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे