मुंबई: सुबह-सुबह ट्रेन इंतजार कर रही लड़की के साथ भजन गायक ने की छेड़खानी, पकड़ने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

By आजाद खान | Published: March 30, 2023 03:16 PM2023-03-30T15:16:36+5:302023-03-30T15:38:43+5:30

मामले में पुलिस ने बताया कि बात करने के बहाने जब आरोपी ने लड़की को छेड़ना चाहा तो वह वहां भाग गई थी। ऐसे में आरोपी ने लड़की का पीछा भी किया था और उसे पकड़ने भी की कोशिश की थी।

Mumbai Bhajan singer molests girl waiting for train early in the morning tries to catch her accused arrested | मुंबई: सुबह-सुबह ट्रेन इंतजार कर रही लड़की के साथ भजन गायक ने की छेड़खानी, पकड़ने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

फोटो सोर्स: ANI (प्रतिकात्मक फोटो)

Highlightsमुंबई की बोरीवली रेलवे स्टेशन एक लड़की के साथ छेड़छाड़ हुआ है।मामले में पुलिस ने बताया है की है कि यह छेड़खानी एक भजन गायक द्वारा की गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई की बोरीवली रेलवे स्टेशन पर एक भजन गाने वाले शख्स पर एक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। मामले में पुलिस का भी बयान सामने आया है जिसमें अधिकारी द्वारा यह कह गया है कि आरोपी स्टेशन पर मौजूद एक लड़की के साथ बात करने के बहाने से उसके साथ छड़खानी करने की कोशिश की थी। ऐसे में लड़की डर गई और वहां से भाग गई थी। 

बताया जा रहा है कि लड़की ने बाद में इस घटना की जानकारी पुलिस को दी थी जिसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में आरोपी ने भी अपनी सफाई दी है और कहा है कि वह घटना के वक्त नशे की हालत में था। 

क्या है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, यह घटना 24 मार्च को बोरीवली रेलवे स्टेशन परिसर में उस वक्त घटी है जब लड़की स्टेशन पर बैठी ट्रेन का इंतेजार कर रही था। अधिकारी ने बताया कि लड़के पास आरोपी आता है और उससे बात करने के बहाने से उसे छेड़ने लगता है। उनके अनुसार, आरोपी ने लड़की के कमर में हाथ दिया जिस कारण वह डर गई और वहां से भाग गई। 

अधिकारी ने आगे बताया कि जब लड़की आरोपी के पास से भाग गई तो उसने उसका पीछा भी किया और लड़की को पकड़ने की भी कोशिश की है। इसके बाद लड़की ने शोर मचाया जिस कारण आरोपी डर गया और वहां से भाग गया। बताया जा रहा है कि लड़की ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद इसमें कार्रवाई की गई है। 

मरने के बाद भजन गाने के काम करता था आरोपी-पुलिस

पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अधिकारियों ने आरोपी को विरार के फूलपुर इलाके से गिरफ्तार किया है। पूछे जाने पर की आरोपी क्या काम करता था, पुलिस ने बताया है कि वह लोगों की मय्यत पर भजन गाता था और कभी-कभी वह बर्थडे पार्टी में भी भजन कीर्तिन करता था। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी रहने वाला गुजरात का है और वह फिलहाल विरार के फूलपारा में रहता था। 

मामले में पुलिस ने आगे बताया कि आरोपी एक भजन के कार्यक्रम में हिस्सा लेने आया था और इसके बाद वह लौट रहा तभी यह घटना घटी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कहा है कि वह घटना के वक्त नशे में था। 
 

Web Title: Mumbai Bhajan singer molests girl waiting for train early in the morning tries to catch her accused arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे