लाइव न्यूज़ :

मुहम्मदाबादः चाय दुकान में बेकाबू ट्रक, चपेट में आकर छह लोगों की मौत, विरोध में ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर रास्ता जाम किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 2, 2021 16:16 IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मारे गए व्यक्तियों के परिजन को दो-दो लाख रुपये की सहायता का ऐलान किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद क्षेत्र का मामला है। मृतकों के परिजनों ने सड़क जाम कर यातायात रोक दिया।आक्रोशित लोगों ने ट्रक चालक की पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया।

गाजीपुरःउत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद क्षेत्र में मंगलवार को एक बेकाबू ट्रक के चाय की दुकान में जा घुसने से उसकी चपेट में आकर छह लोगों की मौत हो गई।

 

इस घटना के विरोध में ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर रास्ता जाम कर दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजन को दो-दो लाख रुपये की सहायता देने का ऐलान किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अहिरौली गांव में सुबह चाय की एक दुकान पर कुछ लोग चाय पी रहे थे और इसी दौरान एक तेज़ रफ़्तार ट्रक दुकान में जा घुसा।

उसकी चपेट में आने से उमाशंकर यादव (50), गोलू यादव (15), वीरेंद्र राम (45), सत्येंद्र ठाकुर (28), चंद्रमोहन राय (45) तथा बिहारी कुशवाहा (35) नामक व्यक्तियों की मौत हो गयी। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने ट्रक चालक की पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। उसके बाद स्थानीय लोगों तथा मृतकों के परिजनों ने सड़क जाम कर यातायात रोक दिया।

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह तथा पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहें हैं। इस बीच, राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मारे गए व्यक्तियों के परिजन को दो-दो लाख रुपये की सहायता का ऐलान किया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला