MP: आरोपी ने जानबूझकर गूगल मैप से की छेड़छाड़, अम्बा माता मन्दिर के लोकेशन को बदलकर किया कहकंशा मस्जिद, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Published: July 8, 2022 12:31 PM2022-07-08T12:31:02+5:302022-07-08T12:48:39+5:30

मामले में पुलिस ने गूगल को पत्र लिख कर आरोपी के खिलाफ और सबूतों की मांग की है ताकि कोर्ट में उसके खिलाफ और सबूत पेश किया जा सके। अपने पर लगे इस आरोप को आरोपी ने कबूल भी कर लिया है।

MP ratlam Accused shahrukh pathan tampered Google Map changed location Amba Mata temple to Kahkansha Masjid arrested | MP: आरोपी ने जानबूझकर गूगल मैप से की छेड़छाड़, अम्बा माता मन्दिर के लोकेशन को बदलकर किया कहकंशा मस्जिद, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

MP: आरोपी ने जानबूझकर गूगल मैप से की छेड़छाड़, अम्बा माता मन्दिर के लोकेशन को बदलकर किया कहकंशा मस्जिद, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Highlightsमध्य प्रदेश में एक युवक ने गूगल मैप से छेड़छाड़ कर मन्दिर की जगह मस्जिद को बताया है। पुलिस ने इसके लिए उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी ने यह काम जानबूझ कर किया है।

भोपाल: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रतलाम (Ratlam) में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, युवक पर आरोप है कि उसने गूगल मैप (Google Map) पर छेड़छाड़ कर एक मन्दिर की जगह एक मस्जिद को दिखाया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में गूगल को पत्र लिख आरोपी के खिलाफ सबूत भी मांगे है। 

क्या है पूरा मामला

एबीपी के हवाले से यह खबर सामने आई है कि रतलाम के भदवासा में रहने वाले शाहरुख पठान ने जानबूझकर गूगल मैप के साथ छेड़छाड़ की है और मन्दिर की जगह मस्जिद को दिखाया है। खबर के अनुसार, आरोपी शाहरुख ने जिले के भदवासा ग्राम में स्थित अम्बा माता मन्दिर को कहकंशा मस्जिद बताकर उसे गूगल मैप पर एडिट कर दिया था जिसे कारण गूगल मैप मन्दिर की जगह अब मस्जिद का लोकेशन बताने लगा था। 

मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इसकी जांच की तो उन्हें आरोपी के बारे में जानकारी मिली थी। पुलिस ने जांच के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसने अपना जुर्म भी कबूला है। 

डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर है मन्दिर मस्जिद

आपको बता दें कि जिस अम्बा माता मन्दिर के लोकेशन को आरोपी ने बदल कर कहकंशा मस्जिद कर दिया था, इन दोनों धार्मिक स्थलों के बीच की दूरी केवल डेढ़ सौ मीटर ही है। ऐसे में आरोपी ने जानबूझकर यह काम किया है जिसके लिए उसे गिरफ्तार किया गया है। 

आपको बता दें कि गूगल मैप पर यह ऑप्शन होता है कि अगर कोई लोकेशन गलत लगे तो वे उसे एडिट कर आम यूजर अपडेट कर सकते है ताकि इससे दूसरे लोगों को फायदा हो सके और उन्हें सही लोकेशन मिल पाए। 

Web Title: MP ratlam Accused shahrukh pathan tampered Google Map changed location Amba Mata temple to Kahkansha Masjid arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे