लाइव न्यूज़ :

भाई और तीन स्कूली छात्र ने मिलकर 6 साल की बच्ची से किया गैंगरेप, ऐसे हुआ खुलासा

By भाषा | Updated: September 27, 2018 17:52 IST

पुलिस ने बताया कि बच्ची को इंदौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। मामले में विस्तृत जांच जारी है। 

Open in App

इंदौर, 27 सितंबर: मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में जनजातीय समुदाय की छह वर्षीय बच्ची के साथ नाबालिग लड़कों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सप्ताह भर पुराने मामले में पुलिस ने पीड़ित बच्ची के चचेरे भाई समेत तीन स्कूली छात्रों को हिरासत में लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) नागेंद्र सिंह ने गुरुवार को "पीटीआई-भाषा" को बताया कि सिमरोल थाना क्षेत्र के दतोदा गांव में तीनों लड़कों ने 21 सितंबर को बच्ची के साथ उसके घर के पास कथित तौर पर दुष्कर्म किया। फिर उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को उनकी इस करतूत के बारे में कुछ बताया, तो उसके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। एएसपी ने बताया कि इस धमकी से डरी-सहमी बच्ची कुछ दिन खामोश रही। लेकिन जब उसका दर्द बढ़ा, तो उसने अपनी बड़ी बहन को बुधवार को आपबीती सुनायी।  सिंह ने बताया कि पीड़ित बच्ची के परिजनों की रिपोर्ट पर तीनों लड़कों के खिलाफ सम्बद्ध धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया गया है। आरोपियों में शामिल एक लड़के की उम्र 12 वर्ष है, जबकि दो अन्य 15–15 साल के हैं। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपी भी जनजातीय समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। इनमें से एक लड़का पीड़ित बच्ची का चचेरा भाई है। सिंह ने बताया कि बच्ची को इंदौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। मामले में विस्तृत जांच जारी है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशरेपगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा