लाइव न्यूज़ :

मोतिहारी में चाकू की नोक पर छात्रा से गैंगरेप, लड़की चापाकल से पानी भरने गई थी

By एस पी सिन्हा | Updated: January 2, 2021 14:41 IST

बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में दो लड़कों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. अगवा करने के बाद युवक युवती को गांव के बाहर ले गए और उसके साथ रेप किया.

Open in App
ठळक मुद्देयुवती को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाकर न्याय की गुहार लगाईं है.फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

पटनाः बिहार में पुलिस के हनक को खत्म होते देख अब अपराधी बेखौफ होकर बड़ी घटनाओं को अंजाम देने में मशगूल दिखने लगे हैं.

खासकर बलात्कार, लूट और हत्या जैसी वारदातें आम हो गई हैं. ताजा मामला पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी का है जहां दो युवकों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. जिले के कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने चाकू के बल पर एक युवती के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया.

मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. आरोपित युवक उक्त गांव के ही फजीलुर और शाहिल बताये गए हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती चापाकल से पानी भरने गई थी. इसी दौरान दो युवकों ने उसे चाकू का भय दिखाकर उसे सुनसान बगीचे में ले गए और वहां ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की. घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश है.

इस सिलसिले में पीड़ित युवती के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज करवा कर न्याय की गुहार लगाई है. पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर युवती को मेडिकल जांच के लिए जिला मुख्यालय मोतिहारी भेज दिया है. घटना के बाद से दोनों आरोपित युवक घर छोड़कर फरार हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. पीड़िता के बयान के आधार पर अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?