लव एग्रीमेंट बनाकर बंद कमरे में शादी, 5 साल तक रेप?, हरसिद्धि बाजार के चिकित्सक डॉ. नीरज कुमार ने किया हैवनियत, यहां पढ़िए लव एग्रीमेंट में लिखे 8 वचन...

By एस पी सिन्हा | Updated: January 21, 2026 17:15 IST2026-01-21T17:14:43+5:302026-01-21T17:15:39+5:30

मोतिहारीः आठ माह पहले डॉ. नीरज ने अपने क्लिनिक “रौशन हॉस्पिटल” में शादी की, लेकिन शादी के बाद भी वह लड़की को कई जगह घुमाकर छोड़ देता था।

Motihari Marriage love agreement rape 5 years Harsiddhi Bazaar doctor Dr Neeraj Kumar committed brutality demanded Rs 10 lakh and a car as dowry | लव एग्रीमेंट बनाकर बंद कमरे में शादी, 5 साल तक रेप?, हरसिद्धि बाजार के चिकित्सक डॉ. नीरज कुमार ने किया हैवनियत, यहां पढ़िए लव एग्रीमेंट में लिखे 8 वचन...

सांकेतिक फोटो

Highlightsसंपर्क बढ़ा और डॉ. नीरज ने उसे नेपाल, रामनगर और अन्य जगहों पर रखा। मांग पूरी न होने पर लड़की को रखने से इंकार और हत्या की धमकी दी जा रही है।मां दहेज में 10 लाख रुपये और एक गाड़ी की मांग कर रहे हैं।

मोतिहारीः बिहार के मोतिहारी में हरसिद्धि बाजार के चिकित्सक डॉ. नीरज कुमार का ऐसा कारनामा सामने आया है जिसको जानकर हर कोई हैरान है। आरोपी डॉक्टर ने एक युवती को झांसा देकर पांच साल तक उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। आरोपी ने बजाप्ता लव एग्रीमेंट बनवाया और युवती से बंद कमरे में शादी रचाई और अब जब युवती शादी की दवाब बना रही है तो डॉक्टर और उसके परिवार वाले 10 लाख दहेज मांग रहे हैं। पर पीड़ित लड़की ने पुलिस थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि पांच साल पहले उसकी बहन का ऑपरेशन डॉ. नीरज के क्लिनिक में हुआ था।

इसी दौरान उनका संपर्क बढ़ा और डॉ. नीरज ने उसे नेपाल, रामनगर और अन्य जगहों पर रखा। आठ माह पहले डॉ. नीरज ने अपने क्लिनिक “रौशन हॉस्पिटल” में शादी की, लेकिन शादी के बाद भी वह लड़की को कई जगह घुमाकर छोड़ देता था। पीड़ित लड़की का कहना है कि अब डॉ. नीरज, उनके पिता मुख़्तार साहनी, भाई अरविंद कुमार, बहन आरती कुमारी और मां दहेज में 10 लाख रुपये और एक गाड़ी की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी न होने पर लड़की को रखने से इंकार और हत्या की धमकी दी जा रही है।

आरोप है कि डॉ. नीरज दूसरी शादी करने की भी तैयारी में है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और सभी पक्षों से पूछताछ कर रही है। आरोपी डॉक्टर द्वारा बनाए गए लव एग्रीमेंट में लिखा गया है कि “प्रथम पक्ष और द्वितीय पक्ष दोनों ने यह निर्णय लिया है कि वे पूरे जीवन एक-दूसरे के साथ रहेंगे और बिना किसी शर्त के एक-दूसरे से प्रेम, देखभाल और सम्मान करेंगे। दोनों पक्ष इस लव एग्रीमेंट में बंध रहे हैं और इसमें लिखी सभी शर्तों का पूरी निष्ठा से पालन करेंगे”। लव एग्रीमेंट में वकील की मुहर के जगह होटों का लोगों लगाया गया है।

लव एग्रीमेंट में लिखे 8 वचन कुछ इस प्रकार हैं-

1- हमेशा रोमांटिक बने रहेंगे।

2- हर दिन एक-दूसरे से पहले से अधिक प्रेम करेंगे।

3- दिन में कम से कम एक बार एक-दूसरे को मुस्कुराने की वजह बनेंगे।

4- हमेशा एक-दूसरे की बात ध्यान से सुनेंगे।

5- दिल से युवा रहते हुए साथ-साथ बुढ़ापे तक पहुंचेंगे।

6- हर वैलेंटाइन डे एक-दूसरे के बारे में सोचते हुए बिताएंगे।

7- हर परिस्थिति में, निजी और सार्वजनिक जीवन में, एक-दूसरे के सबसे अच्छे प्रेमी बनकर रहेंगे।

8- मृत्यु तक एक-दूसरे से प्रेम करेंगे, देखभाल करेंगे, सम्मान देंगे और संजोकर रखेंगे। लेकिन अब यह एग्रीमेंट भी फेल हो गया है और आरोपी डॉक्टर पीड़ित लड़की से दूरी बना ली है।

Web Title: Motihari Marriage love agreement rape 5 years Harsiddhi Bazaar doctor Dr Neeraj Kumar committed brutality demanded Rs 10 lakh and a car as dowry

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे