दो साल से प्रेम संबंध, प्रेमिका काजल और प्रेमी अरमान के शव नीम करोली बाबा मंदिर के पास गड्ढे से बरामद, झूठी शान के नाम लड़की के 2 भाई ने मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 22, 2026 18:13 IST2026-01-22T18:12:38+5:302026-01-22T18:13:27+5:30

Moradabad: पुलिस के अनुसार यह घटना कथित तौर पर 18 जनवरी की रात को हुई, जब महिला के परिवार वालों ने दोनों को उमरी सब्जीपुर गांव में उसके घर पर एक साथ देख लिया।

Moradabad 2 years in love bodies girlfriend Kajal boyfriend Armaan recovered pit Neem Karoli Baba temple girl's 2 brothers killed name of false pride | दो साल से प्रेम संबंध, प्रेमिका काजल और प्रेमी अरमान के शव नीम करोली बाबा मंदिर के पास गड्ढे से बरामद, झूठी शान के नाम लड़की के 2 भाई ने मार डाला

सांकेतिक फोटो

Highlightsअरमान के पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।पुलिस ने बताया कि शवों को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में निकाला गया।शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और मामले की जांच जारी है।

Moradabad: मुरादाबाद के पाकबड़ा इलाके में तीन दिन से लापता एक युवा प्रेमी युगल के शव खेत में दफन मिले हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। आशंका है कि झूठी शान के नाम उन दोनों की हत्या की गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि एक निजी विद्यालय में पढ़ाने वाली काजल और उसके प्रेमी अरमान के शव बुधवार रात गगन नदी के किनारे नीम करोली बाबा मंदिर के पास एक गड्ढे से बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि प्रेमी युगल करीब दो साल से प्रेम संबंध में था।

पुलिस के अनुसार यह घटना कथित तौर पर 18 जनवरी की रात को हुई, जब महिला के परिवार वालों ने दोनों को उमरी सब्जीपुर गांव में उसके घर पर एक साथ देख लिया। अंतिल ने कहा,‘‘ पूछताछ के दौरान काजल के भाइयों ने गुस्से में आकर काजल और अरमान को मारने एवं सबूत मिटाने के लिए शवों को दफनाने की बात कबूल की है।" उन्होंने बताया कि दोनों भाइयों को हिरासत में लिया गया है, जबकि तीसरे भाई की संभावित भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अरमान के पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने बताया कि शवों को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में निकाला गया तथा चूंकि काजल एवं अरमान अलग-अलग समुदायों के थे, इसलिए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी के जवानों को तैनात किया गया था। उन्होंने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और मामले की जांच जारी है।

Web Title: Moradabad 2 years in love bodies girlfriend Kajal boyfriend Armaan recovered pit Neem Karoli Baba temple girl's 2 brothers killed name of false pride

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे