लाइव न्यूज़ :

मेक्सिको: जेल में बंद कैदियों ने एक-दूसरे पर बंदूकों से किया हमला, 7 की मौत, 9 घायल

By भाषा | Updated: May 23, 2020 15:24 IST

पश्चिमी मेक्सिको की एक जेल में कैदियों द्वारा बंदूकों से एक-दूसरे पर हमला करने का मामला सामने आया है, जिसमें सात कैदियों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देजेल के निदेशक जोस एंतोनियो पेरेज ने कहा कि जेल में कोई दंगा नहीं हुआ।अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि कैदियों ने जिन दो बंदूकों से एक-दूसरे पर हमला किया, वे उनके पास कहां से आईं।

मेक्सिको सिटी: पश्चिमी मेक्सिको की एक जेल में कैदियों ने बंदूकों से एक-दूसरे पर हमला किया और मारपीट भी की, जिसके कारण सात कैदियों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। जलिस्को राज्य प्राधिकारियों ने पुएंते ग्रांडे जेल परिसर में हुई इस घटना को दंगों के बजाए ‘‘कैदियों के बीच लड़ाई’’ करार दिया। 

जेल के निदेशक जोस एंतोनियो पेरेज ने कहा, ‘‘जेल में कोई दंगा नहीं हुआ।’’ अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि कैदियों ने जिन दो बंदूकों से एक-दूसरे पर हमला किया, वे उनके पास कहां से आईं। पेरेज ने कहा कि कैदियों के एक समूह ने उन अन्य कैदियों पर हमला करना शुरू कर दिया, जिन्होंने ‘‘कुछ किया ही नहीं था’’ जिसके बाद जेल के अन्य कैदियों ने उन पर हमला कर दिया। अभियोजकों ने बताया कि पांच हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है। 

यह लड़ाई जेल में बेसबॉल के एक मैच के बाद हुई थी, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि इस झगड़े का संबंध उस मैच से है या नहीं और ना ही यह बात स्पष्ट है कि इस झगड़े के पीछे मदाक पदार्थों की तस्करी से जुड़े गिरोह का हाथ है या नहीं। हमले में मारे गए सात लोगों में से तीन की मौत गोली लगने और चार की मौत पीटे जाने के कारण हुई। नौ घायलों में से छह को पीटे जाने के कारण चोटें आई हैं और तीन कैदी गोलियां लगने से घायल हुए हैं। पुएंते ग्रांडे वही जेल है, जहां से नशीले पदार्थों का कुख्यात तस्कर जोकिन "एल चापो" गुजमैन 2001 में पहली बार जेल से भागा था।

टॅग्स :जेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट'RCB इस साल IPL जीतेगी': बेंगलुरु जेल में सुरक्षा में सेंध, कैदियों ने टॉयलेट के पाइप में छिपाए फोन, वीडियो लीक किए

ज़रा हटकेएक दूजे के दिल में अपना घर बनाना है?, हत्या के जुर्म में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी हनुमान प्रसाद-प्रिया सेठ करेंगे शादी

क्राइम अलर्टरेप के आरोप में जेल में बंद गुरमीत राम रहीम को मिली पैरोल, 40 दिनों तक रहेगा बाहर

विश्वकौन हैं निकोलस सारकोजी?, आज से जेल की अवधि शुरू, 5 साल काटेंगे सजा?

भारतये जो लौ जली है वो बुझ गई तो न दूर होगा तमस कभी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना