लाइव न्यूज़ :

मथुरा: घनी बस्ती में चल रहा था सोने-चांदी पर पॉलिश करने वाला अवैध कारखाना, मजदूरों में नाबालिग भी शामिल, पुलिस ने की कार्रवाई

By भाषा | Updated: April 16, 2020 05:45 IST

पुलिस के अनुसार इनमें तीन दर्जन से अधिक मजदूर पश्चिम बंगाल के बताए जा रहे हैं। शेष गुजरात व तेलंगाना से हैं। इन मजदूरों में नाबालिग भी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में पुलिस ने स्थानीय निवासियों की शिकायत पर थाना गोविंद नगर क्षेत्र में सोने व चांदी पर पॉलिशिंग के अवैध रूप से संचालित कारखाने पर छापा मारा।कारखाने में भिन्न-भिन्न राज्यों के 44 मजदूर छिपकर कार्य कर रहे थे।

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में पुलिस ने स्थानीय निवासियों की शिकायत पर थाना गोविंद नगर क्षेत्र में सोने व चांदी पर पॉलिशिंग के अवैध रूप से संचालित कारखाने पर छापा मारा। कारखाने में भिन्न-भिन्न राज्यों के 44 मजदूर छिपकर कार्य कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार इनमें तीन दर्जन से अधिक मजदूर पश्चिम बंगाल के बताए जा रहे हैं। शेष गुजरात व तेलंगाना से हैं। पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की टीम से सभी मजदूरों की जांच कराकर कारखाना मालिक के खिलाफ भादवि की धारा 188, 269 व 270 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इन मजदूरों में नाबालिग भी शामिल हैं।

घनी आबादी वाली बस्ती में प्रतिबंधित कारखाना संचालित किए जाने की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अरविंद कुमार ने बुधवार को उक्त कारखाने की बिजली कटवा दी।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कारखाना मालिक के यहां से तेजाब बहाए जाने का वीडियो वायरल हुआ है उससे पता चलता है कि वहां लंबे समय से चांदी व सोने के आभूषण की पाॉलिशिंग आदि के लिए तेजाब का उपयोग होता रहा है और वह जल प्रदूषण के लिए जिम्मेदार है। इसलिए उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही किए जाने तथा उसके कृत्य से पर्यावरण को हुए नुकसान की भरपाई के लिए ‘पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति’ राशि वसूले जाने के लिए प्रशासन को कहा गया है।

यमुना प्रदूषण के विरुद्ध इलाहाबाद उच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय हरित अधिकरण में याचिका दायर करने वाले पर्यावरण प्रेमी गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाया।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाउत्तर प्रदेशमथुरालोकमत हिंदी समाचारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास