लाइव न्यूज़ :

यूपी में 300 रुपये मजदूरी मांगना पड़ा महंगा, शख्स ने कैंची घोंपकर की हत्या

By अनुराग आनंद | Updated: January 8, 2021 12:11 IST

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में बुधवार को एक 25 वर्षीय मजदूर की कथित तौर पर कैंची घोंपकर हत्या कर दी गई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबुढ़ाना कोतवाली के गांव मंडवाड़ा में राज मिस्त्री शोएब के पास सलमान (30) पुत्र सईद मजदूरी का कार्य करता था।यह घटना बुधवार को मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना पुलिस थाने के पास मंडवाना गांव में हुई।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां महज 300 रुपये मजदूरी मांगने पर एक युवक की उसके ही दोस्त राज मिस्त्री ने कैंची घोंपकर हत्या कर दी है। 

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, 25 वर्षीय मजदूर की कई बार कैंची घोंपने की वजह से मौत हो गई जब उसने अपने साथी से एक दिन के 300 रुपये की मजदूरी की मांग की। यह घटना बुधवार को मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना पुलिस थाने के पास मंडवाना गांव में हुई।

कैसे घटी ये घटना?

दरअसल, सलमान अहमद अपने साथी राज मिस्त्री शोएब के साथ दैनिक मजदूरी का काम करता था। बुधवार को, दोनों के बीच एक दिन की मजदूरी को लेकर एक गर्म बहस छिड़ गई। इसी दौरान जब अहमद ने शोएब से उसे अपने एक दिन का वेतन 300 रुपये देने के लिए कहा, तो शोएब काफी गुस्सा गया। इसके बाद शोएब पास के एक नाई की दुकान से कैंची लेकर आया और उसने अहमद पर हमला कर दिया, जिससे अहमद गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई-

अहमद को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां के चिकित्सकों ने उसे मेरठ बेहतर चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया। मेरठ जाते समय ही अहमद ने दम तोड़ दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज-

इस मामले में पुलिस अधिकारी ने कहा है कि आरोपी के खिलाफ बुढाना पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। मृतक के परिवार ने शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है और तदनुसार कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि आरोपी ने पीड़ित पर कई बार कैंची से हमला किया था, जिसकी वजह से काफी सारा खून बहने से अहमद की मौत हो गई।

टॅग्स :हत्याकांडउत्तर प्रदेशमुजफ्फरपुरकेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?