लाइव न्यूज़ :

मैनपुरीः एक दिन पहले घर में हुई थी शादी, युवक ने दूल्हा-दुल्हन सहित परिवार के पांच लोगों की हत्या की, पत्नी और मामी को घायल किया, फिर तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 24, 2023 14:36 IST

शिववीर यादव (28) ने अपने भाई भुल्लन यादव (25) और सोनू यादव (21), सोनू की पत्नी सोनी (20), अपने बहनोई सौरभ (23) और फिरोजाबाद निवासी दोस्त दीपक (20) की फरसा (धारदार हथियार) से हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देअपनी पत्नी डोली (24) और मामी सुषमा (35) को हमला कर घायल कर दिया।हत्‍यारोपी शिववीर ने इस घटना को अंजाम देने के बाद तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शवों को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

मैनपुरीः उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के एक गांव में शनिवार तड़के एक युवक ने अपने परिवार के चार सदस्यों समेत पांच लोगों की हत्या करने के बाद कथित रूप से खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृतकों में दूल्हा-दुल्हन भी शामिल हैं जिनकी एक दिन पहले ही शादी हुई थी।

मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनोद कुमार ने बताया कि शनिवार को सुबह साढ़े चार से पांच बजे के बीच सूचना मिली कि किशनी थाना क्षेत्र के गोकुलपुर अरसारा निवासी शिववीर यादव (28) ने अपने भाई भुल्लन यादव (25) और सोनू यादव (21), सोनू की पत्नी सोनी (20), अपने बहनोई सौरभ (23) और फिरोजाबाद निवासी दोस्त दीपक (20) की फरसा (धारदार हथियार) से हत्या कर दी।

अपनी पत्नी डोली (24) और मामी सुषमा (35) को हमला कर घायल कर दिया। एसपी ने बताया कि हत्‍यारोपी शिववीर ने इस घटना को अंजाम देने के बाद तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल, मैनपुरी में भर्ती कराया गया है एवं शवों को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

कुमार ने बताया कि मौके पर स्थानीय पुलिस बल, प्रभारी निरीक्षक किशनी, फील्ड इकाई, श्वान दल और अन्य मौजूद हैं। घटनास्थल पर क्षेत्राधिकारी नगर, करहल एवं एसपी मौजूद हैं। एसपी के मुताबिक, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है और कानून-व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है।

हालांकि अभी पुलिस ने घटना का कारण स्पष्ट नहीं किया है। पुलिस के अनुसार, यह अनुमान लगाया जा रहा है कि शिववीर ने वारदात शुक्रवार/शनिवार की दरमियानी रात तब अंजाम दी जब परिवार के सदस्य सो रहे थे। जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिववीर के छोटे भाई सोनू की शादी थी और और उसकी बारात शुक्रवार को ही लौटी थी तथा घर में हंसी-खुशी का माहौल था।

हत्या का कारण पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अब तक वजह स्पष्ट नहीं हो पा रही है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि शिववीर ने कंप्यूटर सेंटर व प्रिंट के काम के लिए बैंक से कर्ज लिया था और उसके लिए अपनी जमीन तथा बहन का जेवर गिरवी रखे थे तथा घटना को इससे जोड़कर भी देखा जा रहा है। प्रवक्ता ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास