लाइव न्यूज़ :

बलात्कार-जबरन वसूली के आरोप में बीजेपी नेता गिरफ्तार, 3 साल से कर रहा था महिला के साथ रेप

By भाषा | Updated: July 22, 2018 05:30 IST

पुलिस ने बताया कि 20 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी धीरज दिगंबर पाठे (29) को कल रात गिरफ्तार कर लिया गया। पाठे जिले के वानी शहर में वासेकर लेआउट का रहने वाला है।

Open in App

यवतमाल (महाराष्ट्र) , 21 जुलाई: महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के वानी नगर निगम के भाजपा पार्षद को पिछले तीन साल से एक महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार करने तथा उससे जबरन वसूली की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है । पुलिस ने बताया कि 20 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी धीरज दिगंबर पाठे (29) को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। पाठे जिले के वानी शहर में वासेकर लेआउट का रहने वाला है।वानी पुलिस थाना के इंस्पेक्टर बालासाहेब खांडे के अनुसार पीड़िता भी उसी इलाके की रहने वाली है और उसने अपनी शिकायत में कहा कि वह बचपन से पाठे को जानती है। पाठे ने उससे शादी का वादा किया था। जब वह नाबालिग थी, पाठे तब से उसका यौन शोषण कर रहा था।

नगालैंड की महिला से दिल्ली में रेप, डेटिंग ऐप से आरोपियों ने किया था संपर्कउसने कहा, ‘‘लेकिन जब मैं बड़ी हुई और मैंने उससे शादी करने से मना कर दिया तो उसने मुझे परेशान करना शुरू कर दिया। उसने मुझसे हर्जाने के तौर पर पांच लाख रुपये मांगे। मुझे बदनाम करने के लिये उसने मेरे नाम से एक फेसबुक अकाउंट खोला और उस अकाउंट से आपत्तिजनक मैसेज भेजे।’’ 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :महाराष्ट्ररेपभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह