महाराष्ट्र: डिप्टी CM की पत्नी के खिलाफ महिला करती थी आपत्तिजनक पोस्ट, 53 फर्जी फेसबुक आईडी-13 फेक जीमेल अकाउंट से बनाती थी निशाना

By भाषा | Published: September 14, 2022 07:53 AM2022-09-14T07:53:31+5:302022-09-14T08:04:45+5:30

आपको बता दें कि महिला पर आरोप है कि उसने फेसबुक पर 53 फर्जी अकाउंट बनाई थी और जी-मेल पर 13 अकाउंट खोले थे। वहीं इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Maharashtra Woman objectionable posts against Deputy CM wife Amruta Fadnavis target 53 fake Facebook IDs 13 Gmail accounts | महाराष्ट्र: डिप्टी CM की पत्नी के खिलाफ महिला करती थी आपत्तिजनक पोस्ट, 53 फर्जी फेसबुक आईडी-13 फेक जीमेल अकाउंट से बनाती थी निशाना

फोटो सोर्स: File Photo ANI

Highlightsमहाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस से जुड़ी एक खबर आई है। एक महिला पर आरोप है कि वह अमृता फडणवीस के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करती थी। पुलिस के अनुसार, महिला पिछले 2 साल से अमृता फडणवीस के खिलाफ पोस्ट करती थी।

मुंबई:महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस के फेसबुक पेज पर अभद्र और अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में साइबर पुलिस विभाग ने 50 वर्षीय एक महिला को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार की गई महिला की पहचान स्मृति पांचाल के रूप में की गई है। 

महिला पर क्या आरोप है

स्मृति पिछले दो वर्षों से कई फर्जी अकाउंट का उपयोग करके अमृता फडणवीस के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर कथित रूप से आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट कर रही थी। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार स्मृति पांचाल ने कथित तौर पर फेसबुक पर 53 फर्जी अकाउंट और 13 जी-मेल अकाउंट बनाए हुए थे। 

मामले में महिला पर हुआ केस दर्ज

एक स्थानीय अदालत ने उसे गुरुवार तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस इस हरकत के पीछे उसके मकसद की जांच कर रही है। पुलिस ने स्मृति पांचाल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 
 

Web Title: Maharashtra Woman objectionable posts against Deputy CM wife Amruta Fadnavis target 53 fake Facebook IDs 13 Gmail accounts

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे