महाराष्ट्र: आदिवासी लड़की के साथ 2 लड़को ने पहले किया रेप फिर की हत्या, दुष्कर्म के बाद लाश को खेत में पत्थर और घास से ढका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 19, 2022 03:26 PM2022-06-19T15:26:38+5:302022-06-19T15:30:41+5:30

मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर शव को गड्ढे में फेंक दिया था। उन्होंने गड्ढे को घास और पत्थरों से ढक दिया था।

Maharashtra palghar Tribal girl first raped 2 boys then murdered covered body with stones grass in field crime news in hindi | महाराष्ट्र: आदिवासी लड़की के साथ 2 लड़को ने पहले किया रेप फिर की हत्या, दुष्कर्म के बाद लाश को खेत में पत्थर और घास से ढका

महाराष्ट्र: आदिवासी लड़की के साथ 2 लड़को ने पहले किया रेप फिर की हत्या, दुष्कर्म के बाद लाश को खेत में पत्थर और घास से ढका

Highlightsपालघर में एक आदिवासी लड़की के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया है।पुलिस के मुताबिक, रेप के बाद लड़की की हत्या कर लाश को खेत में ही छोड़ दिया गया था।आरोपियों पर रेप और पॉक्सो की धाराएं लगाई गई है।

मुंबई:महाराष्ट्र के पालघर जिले के एक खेत में कुछ दिन पहले मृत मिली 16 वर्षीय आदिवासी लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने और उसे जान से मारने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि लड़की मंगलवार सुबह काजू और आम के खेत की देखभाल करने के लिए जवाहर तालुका स्थित अपने घर से निकली थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। 

अधिकारी के मुताबिक, बुधवार शाम कुछ राहगीरों ने इलाके के एक अन्य खेत में गड्ढे में उसका शव देखा और पुलिस को सूचित किया था। उन्होंने बताया कि लड़की का सिर कुचला हुआ था। 

पोस्टमॉर्टम में हुई रेप की पुष्टी

जवाहर पुलिस थाने के निरीक्षक अप्पासाहेब लंगरे ने कहा कि पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा, जिसमें मृतका के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि बाद में पुलिस की एक टीम ने मामले की जांच शुरू की और खुफिया सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की है। 

लड़कों ने रेप के बाद लड़की की ले ली थी जान- पुलिस

लंगरे के अनुसार, पुलिस ने शनिवार को इसी इलाके से 19 और 21 साल की उम्र के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला था कि दोनों आरोपियों ने लड़की का पीछा किया था और उसे बीच में ही रोक लिया था। अधिकारी के मुताबिक, आरोपियों ने लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर शव को गड्ढे में फेंक दिया था। उन्होंने गड्ढे को घास और पत्थरों से ढक दिया था। 

आरोपियों के खिलाफ रेप और पॉक्सो की धारा लगी है

अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ बलात्कार और हत्या से संबंधित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। लंगरे ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है। 

Web Title: Maharashtra palghar Tribal girl first raped 2 boys then murdered covered body with stones grass in field crime news in hindi

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे