प्रतिबंधित आतंकी संगठन JMB के आतंकियों को आश्रय देने वाला मदरसा शिक्षक हुआ गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Published: March 17, 2022 08:49 AM2022-03-17T08:49:24+5:302022-03-17T10:24:28+5:30

पुलिस का कहना है कि आरोपी पिछले छह साल से मदरसा शिक्षक के तौर पर काम कर रहा था।

Madrasa teacher Amiruddin Ansari Bakra who sheltered terrorists of banned terrorist organization JMB arrested in howrah West Bengal | प्रतिबंधित आतंकी संगठन JMB के आतंकियों को आश्रय देने वाला मदरसा शिक्षक हुआ गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

फोटो सोर्स: ANI

Highlightsपश्चिम बंगाल के विशेष कार्यबल ने एक मदरसा के शिक्षक को गिरफ्तार किया है। उस पर अन्य आतंकियों को आश्रय देने का आरोप है।इससे पहले भी पुलिस ने असम से पांच लोगों को गिरफ्तार किया था।

कोलकाता:पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में बुधवार को मदरसा के एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। उस पर प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के साथ कथित संबंध के आरोप हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी अमीरुद्दीन अंसारी बाकरा में एक मदरसे में शिक्षक के तौर पर छह साल से काम कर रहा था और उसे पश्चिम बंगाल के विशेष कार्यबल ने पकड़ा है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। 

ऐसे करता था अन्य आतंकियों की मदद

मामले में आईपीएस अधिकारी ने कहा, “गिरफ्तार किया गया व्यक्ति जेएमबी के उन आतंकवादियों को आश्रय दे रहा था जो एक शहर से दूसरे शहर जाते थे। मध्य प्रदेश में पकड़े गए एक अन्य आरोपी से हमें उसके बारे में सूचना प्राप्त हुई।” अंसारी को एक अदालत के सामने पेश किया गया जिसने उसे 12 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। 

इससे पहले पांच और लोगों की हुई थी गिरफ्तारी

आपको बता दें कि इससे पहले असम पुलिस ने पांच और लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस का कहना था कि इन आरोपियों के तार बांग्लादेश के बाहर एक संगठन से जुड़े हुए थे। इस संगठन पर यह आरोप था कि वह भारतीय उपमहाद्वीप में एक्टिव है जिसका रिश्ता अल कायदा था। इन आरोपियों को पुलिस ने असम के हाउली, बारपेटा और कलगछिया इलाके से गिरफ्तार किया था। 

स्पेशल शाखा द्व्रारा मिले जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, इन लोगों का संबंध एक जेहादी संगठन से हैं जो बांग्लादेश से बाहर काफी ए्क्टिव है। उनके अनुसार, यह संगठन भारतीय उप-महाद्वीप में अल-कायदा (एक्यूआईएस) से संबद्ध हैं। शुरूआती जांच में यह पाया गया है कि सैलफुल इस्लाम उर्फ ​​हारुन राशिद और 84 साल के मोहम्मद सुमन जो बांग्लादेशी नागरिक है, गैरकानूनी तरीके से भारत में घुसना चाह रहे थे। जानकारी के मुताबिक, ढकल्लापारा मस्जिद में मोहम्मद सुमन एक शिक्षक के तौर पर काम करता है।

Web Title: Madrasa teacher Amiruddin Ansari Bakra who sheltered terrorists of banned terrorist organization JMB arrested in howrah West Bengal

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे