लुधियानाः सुनवाई के लिए अदालत जा रहे दो लोगों को मारी गई गोली, ले जाया गया अस्पताल
By भाषा | Published: February 7, 2023 03:31 PM2023-02-07T15:31:18+5:302023-02-07T15:36:12+5:30
पुलिस के अनुसार हिमांशु और जसप्रीत सिंह एक मामले की सुनवाई के लिए अदालत जा रहे थे, तभी उनकी दूसरे पक्ष के साथ तीखी बहस हो गई जिसमें उन्हें गोली मार दी गई।

लुधियानाः सुनवाई के लिए अदालत जा रहे दो लोगों को मारी गई गोली, ले जाया गया अस्पताल
Highlightsलुधियाना अदालत परिसर के पास मंगलवार को दो गुटों के बीच झड़प में दो लोगों को गोली मार दी गई।इस झड़प के पीछे दोनों गुटों के बीच पुरानी रंजिश होने का संदेह है।स्थिति का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
लुधियानाः पंजाब में लुधियाना अदालत परिसर के पास मंगलवार को दो गुटों के बीच झड़प में दो लोगों को गोली मार दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। इस झड़प के पीछे दोनों गुटों के बीच पुरानी रंजिश होने का संदेह है।
पुलिस के अनुसार हिमांशु और जसप्रीत सिंह एक मामले की सुनवाई के लिए अदालत जा रहे थे, तभी उनकी दूसरे पक्ष के साथ तीखी बहस हो गई जिसमें उन्हें गोली मार दी गई। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजेश शर्मा ने बताया कि दोनों घायलों को एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और स्थिति का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।