लाइव न्यूज़ :

लखनऊः सीबी-सीआईडी में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी नितेश सिंह की संदिग्ध हालात में मौत, मृतका के भाई ने बताया-मानसिक रूप से बीमार, मेरे जीजा ताना मारते थे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 31, 2025 21:33 IST

Lucknow: मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने नितेश सिंह को फंदे से लटका हुआ पाया। शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देनितेश सिंह कथित तौर पर स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित थीं।घटना बुधवार दोपहर की है और उस समय महिला के पति घर पर मौजूद नहीं थे। मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि बहन व जीजा के बीच रिश्ते खराब थे।

Lucknow: उत्तर प्रदेश पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी की पत्नी लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गईं। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस उपायुक्त (मध्य) ममता रानी चौधरी ने बताया कि मृतका की पहचान नितेश सिंह (30) के रूप में हुई है और वह वर्तमान में सीबी-सीआईडी में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी थीं। उन्होंने बताया, “घटना बुधवार दोपहर की है और उस समय महिला के पति घर पर मौजूद नहीं थे।”

चौधरी ने बताया कि मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने नितेश सिंह को फंदे से लटका हुआ पाया। उन्होंने बताया कि शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने हालांकि संकेत दिया कि नितेश सिंह कथित तौर पर स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित थीं। मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन व जीजा के बीच रिश्ते खराब थे।

मृतका के भाई ने बताया, “मेरी बहन का बड़ा बेटा 12 साल का है और वह मानसिक रूप से बीमार है, जिसके लिए मेरे जीजा उसे ताना मारते थे। वह इतनी परेशान थी कि 29 जुलाई को उसने अपने बेटे का मुंह तकिये से दबाकर उसे मारने की कोशिश की।” उन्होंने दावा किया, “मैंने उस दिन उससे (नितेश से) बात की थी और उसने मुझे बताया थाकि उसका पति बच्चे को लेकर उससे झगड़ा करता था, जिससे उसे अपने बेटे को मारने की कोशिश करने पर मजबूर होना पड़ा।”

पुलिस के अनुसार, नाबालिग लड़के को 30 जुलाई को उसके दादा-दादी के घर भेज दिया गया था। नितेश के भाई ने मुकेश प्रताप सिंह पर किसी अन्य महिला के साथ संबंध होने का भी आरोप लगाया। चौधरी ने हालांकि आरोपों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और बताया कि मामले की जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?