नौतनवा सीट से निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी अपहरण केस में भगोड़ा घोषित, गिरफ्तारी वारंट जारी, जानें क्या है मामला

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 12, 2021 12:22 PM2021-02-12T12:22:45+5:302021-02-12T12:24:05+5:30

चर्चित मधुमिता हत्याकांड मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे पूर्व विधायक अमरमणि त्रिपाठी के बेटे अमनमणि महराजगंज जिले की नौतनवा सीट से विधायक हैं।

lucknow court independent mla aman mani tripathi kidnapping case declared absconder uttar pradesh | नौतनवा सीट से निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी अपहरण केस में भगोड़ा घोषित, गिरफ्तारी वारंट जारी, जानें क्या है मामला

28 जुलाई, 2017 को इस मामले में अमनमणि के खिलाफ आरोप तय किए गए थे। (file photo)

Highlightsमामले की अगली सुनवाई 4 मार्च को होगी।ठेकेदार के अपहरण मामले में कई वारंट जारी होने के बावजूद त्रिपाठी को अदालत में पेश नहीं होने के लिए भगोड़ा घोषित कर दिया है।जबरन वसूली की मांग करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था।

लखनऊः उत्तर प्रदेश की अदालत ने निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी को भगोड़ा घोषित किया है। कोर्ट ने कई बार त्रिपाठी को नोटिस दिया लेकिन वह पेश नहीं हुए। 

एमपी-एमएलए की विशेष अदालत के न्यायाधीश पीके राय ने 2014 में एक ठेकेदार के अपहरण मामले में कई वारंट जारी होने के बावजूद त्रिपाठी को अदालत में पेश नहीं होने के लिए भगोड़ा घोषित कर दिया है। मामले की अगली सुनवाई 4 मार्च को होगी।

जानिए क्या है मामला

अदालत ने त्रिपाठी के अब भी पेश नहीं होने पर उनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्यवाही भी शुरू कर दी है। आपको बता दें कि साल 2014 में गोरखपुर के एक ठेकेदार ऋषि कुमार पांडे ने त्रिपाठी पर राजधानी लखनऊ के गौतमपल्ली पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले में जबरन वसूली की मांग करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था।

अमनमणि महराजगंज जिले की नौतनवा सीट से विधायक हैं

28 जुलाई, 2017 को इस मामले में अमनमणि के खिलाफ आरोप तय किए गए थे, लेकिन कई वारंट जारी होने के बावजूद वह अदालत में पेश नहीं हुए। चर्चित मधुमिता हत्याकांड मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे पूर्व विधायक अमरमणि त्रिपाठी के बेटे अमनमणि महराजगंज जिले की नौतनवा सीट से विधायक हैं।

पत्नी हत्या के मामले में जेल जा चुके हैं

आपको बता दें सपा ने त्रिपाठी को पार्टी गतिविधि के कारण निकाल दिया था। त्रिपाठी पर कई आरोप लग चुके हैं। पत्नी हत्या के मामले में जेल जा चुके हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मंच पर प्रणाम कर चर्चा में आ चुके हैं। पत्नी हत्या में 2017 में जमामत मिली थी। 

Web Title: lucknow court independent mla aman mani tripathi kidnapping case declared absconder uttar pradesh

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे