Lalitpur Rape Case: 13 साल की बलात्कार पीड़िता के साथ दुष्कर्म का आरोपी थानाध्यक्ष प्रयागराज से गिरफ्तार, सभी पुलिस कर्मी लाइन हाजिर

By सतीश कुमार सिंह | Published: May 4, 2022 06:43 PM2022-05-04T18:43:59+5:302022-05-04T19:17:01+5:30

Lalitpur Rape Case: ललितपुर जिले में सामूहिक बलात्कार की शिकायत दर्ज कराने आयी 13 साल की किशोरी के साथ थानाध्यक्ष ने कथित रूप से दुष्कर्म किया।

Lalitpur rape case Accused SHO arrested Prayagraj 13-year-old rape victim all police personnel line upADG Prayagraj Prem Prakash | Lalitpur Rape Case: 13 साल की बलात्कार पीड़िता के साथ दुष्कर्म का आरोपी थानाध्यक्ष प्रयागराज से गिरफ्तार, सभी पुलिस कर्मी लाइन हाजिर

लड़की जब 27 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कराने थाने गई तो थानाध्यक्ष ने भी उसके साथ बलात्कार किया। 

Highlightsझांसी के पुलिस उप महानिरीक्षक जोगेन्द्र कुमार को मामले की जांच सौंपी गयी है।24 घंटे के भीतर रिपोर्ट देने को कहा गया है।बेटी को भोपाल ले गए थे जहां उन्होंने तीन दिनों तक उसके साथ बलात्कार किया।

Lalitpur Rape Case: प्रयागराज के अपर पुलिस महानिदेशक प्रेम प्रकाश ने कहा कि 13 साल की बलात्कार पीड़िता के साथ दुष्कर्म का आरोपी थानाध्यक्ष प्रयागराज से गिरफ्तार हुआ है। NHRC ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया और 4 सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी।

ललितपुर जिले में पुलिस में बलात्कार की शिकायत दर्ज कराने आई 13 साल की किशोरी से बलात्कार के आरोपी थानाध्यक्ष को बुधवार को प्रयागराज में गिरफ्तार कर लिया गया। प्रेम प्रकाश ने बताया कि पाली के थानाध्यक्ष तिलकधारी सरोज को प्रयागराज में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के नजदीक गिरफ्तार किया गया।

बलात्कार का आरोप लगने के बाद से ही थानाध्यक्ष फरार था। गौरतलब है कि पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में थानाध्यक्ष और पीड़ित किशोरी की मासी सहित कुल छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसपी ललितपुर निखिल पाठक ने कहा कि एक नाबालिग ने 22 अप्रैल को चार लड़कों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जब उसे थाने लाया गया तो एसएचओ ने उसके साथ भी दुष्कर्म किया। एसएचओ समेत छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

इस मामले में आरोपी पुलिस अफसर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और थाने के अन्य सभी पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आरोपी थानाध्यक्ष की तलाश जारी है। इस घटना को लेकर विपक्षी दल सरकार पर जमकर निशाना साध रहे हैं।

वहीं, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने विपक्षी दलों से कहा कि वे आपराधिक मामलों का राजनीतिकरण न करें। उन्होंने कहा, ‘‘पीड़िता हमारी बेटी है और उसके साथ कुछ गलत हुआ है तो सरकार सख्त कार्रवाई करेगी और दोषी को किसी कीमत पर नहीं बख्शेगी।’’

उन्होंने कहा, "सरकार इस मामले को फास्ट ट्रैक अदालत में ले जाएगी और घटना में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ इतनी सख्त कार्रवाई होगी कि उनकी अगली पीढ़ियां तक कराह उठेंगी। उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई होगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।"

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि कथित पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी 27 अप्रैल को पाली थाने में मामला दर्ज कराने गई थी। शिकायत के अनुसार, बयान दर्ज कराने के बहाने थानाध्यक्ष तिलकधारी सरोज उसे अपने कमरे में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।

कानपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर ने बताया, ‘‘इस मामले में थानाध्यक्ष तथा पीड़ित किशोरी की मासी समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है। और उसके अलावा अन्य पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Web Title: Lalitpur rape case Accused SHO arrested Prayagraj 13-year-old rape victim all police personnel line upADG Prayagraj Prem Prakash

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे