लाइव न्यूज़ :

45 वर्षीय पत्नी सड़क किनारे खून से लथपथ मिली, 50 वर्षीय पति का शव पास के पेड़ से लटका मिला, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 10, 2022 17:42 IST

लखीमपुर खीरी के पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रामरती देवी की मौत का कारण सिर में चोट लगना जबकि भगौती प्रसाद की मृत्यु की वजह फांसी लगाना बताया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभगौती प्रसाद की मृत्यु की वजह फांसी लगाना बताया गया है।दंपति पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने लूट के इरादे से हमला किया था।पुलिस ने लूट की घटना से इनकार किया है और मामले की जांच कर रही है। 

लखीमपुर खीरीः उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में पति-पत्नी रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने पत्रकारों को शनिवार को बताया कि कन्नपुर गांव निवासी रामरती देवी (45) का शव शुक्रवार को सड़क किनारे खून से लथपथ पड़ा मिला था जबकि उनके पति भगौती प्रसाद (50) का शव पास के पेड़ से लटका हुआ मिला।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल के पास से खून से सनी लोहे की छड़ और मृतक की मोटरसाइकिल भी बरामद की गयी है। लखीमपुर खीरी के पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रामरती देवी की मौत का कारण सिर में चोट लगना जबकि भगौती प्रसाद की मृत्यु की वजह फांसी लगाना बताया गया है।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि दंपति पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने लूट के इरादे से हमला किया था जिस दौरान उन्होंने लोहे की छड़ से महिला की हत्या कर दी और पति के शव को पेड़ से लटका दिया । हालांकि पुलिस ने लूट की घटना से इनकार किया है और मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास