शादी के 56 वें दिन नवविवाहिता ने कमरे में लगाई फांसी, पति समेत 6 के खिलाफ प्राथमिकी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 19, 2026 16:39 IST2026-01-19T16:39:06+5:302026-01-19T16:39:52+5:30

Kushinagar: पुलिस ने शिकायत पर इस मामले में महिला के पति समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है।

Kushinagar Newly married woman hanged herself room 56th day marriage FIR lodged against 6 people including her husband | शादी के 56 वें दिन नवविवाहिता ने कमरे में लगाई फांसी, पति समेत 6 के खिलाफ प्राथमिकी

सांकेतिक फोटो

Highlightsसायंकाल जब बेडरूम में नेहा को न देखकर सास मीना जायसवाल ने आवाज दी।मीना ने रोशनदान से झांका तो तो वह बगल के कमरे फांसी पर लटकी नजर आयी। मौजूदगी में शव को पंखे से उतरवाकर विधिक करवाई की गई।

Kushinagar: कुशीनगर जिले के विशुनपुरा थानाक्षेत्र में शादी के 56 वें दिन एक नवविवाहिता ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। महिला के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने उनकी शिकायत पर इस मामले में महिला के पति समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार विशुनपुरा थानाक्षेत्र में दुदही के वार्ड-9 लालबहादुर शास्त्री नगर में रविवार को विवेक जायसवाल (24) की पत्नी नेहा नाश्ता करने के बाद अपने बेडरूम के बगल के कमरे में जाकर फांसी लगा ली। सायंकाल जब बेडरूम में नेहा को न देखकर सास मीना जायसवाल ने आवाज दी।

उत्तर नहीं मिलने पर मीना ने रोशनदान से झांका तो तो वह बगल के कमरे फांसी पर लटकी नजर आयी। विशुनपुरा के थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने घटनास्थल पर पहुंचकर मजिस्ट्रेट को सूचना दी। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को पंखे से उतरवाकर विधिक करवाई की गई।

इस संबंध में थानाध्यक्ष विनय मिश्रा ने बताया कि मृतका नवविवाहिता के पिता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। नेहा कुबेर स्थान थानाक्षेत्र के पिपरा जंटामपुर निवासी गणेश जायसवाल की पुत्री थी औ उसकी शादी दुदही के वार्ड-9 लालबहादुर शास्त्री नगर निवासी प्रमोद जायसवाल के पुत्र विवेक जायसवाल (24) से पिछले 22 नवंबर को हुई थी। 

Web Title: Kushinagar Newly married woman hanged herself room 56th day marriage FIR lodged against 6 people including her husband

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे