लाइव न्यूज़ :

कोझिकोड रेलवे स्टेशनः संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से 64 वर्षीय महिला को धक्का देकर नीचे गिराया और 8000 रुपये-मोबाइल फोन लूटा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 9, 2025 21:08 IST

Kozhikode Railway Station: महिला ने कहा कि आदमी अचानक आया और बैग छीनने की कोशिश करने लगा। ट्रेन से कूदने की कोशिश की तो मैंने जाने नहीं दिया और शर्ट पकड़ ली।

Open in App
ठळक मुद्देKozhikode Railway Station: मेरी ट्रेन में मौजूद लोग मुझे दूर हटने के लिए चिल्लाने लगे। Kozhikode Railway Station: कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।Kozhikode Railway Station: मुझे धक्का दिया और मैं ट्रेन से पीछे की ओर पटरी पर गिर गई।

कोझिकोडः केरल में कोझिकोड रेलवे स्टेशन से रवाना हुई संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से 64 वर्षीय महिला को धक्का देकर नीचे गिरा दिया गया और उससे आठ हजार रुपये से अधिक नकद और एक मोबाइल फोन लूट लिया। रेलवे पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। रेलवे पुलिस के अनुसार, पीड़िता अपने भाई के साथ महाराष्ट्र के पनवेल से केरल के त्रिशूर जा रही थी। घटना शुक्रवार तड़के करीब पांच बजे उस समय हुई जब ट्रेन कोझिकोड स्टेशन से निकलने के तुरंत बाद धीमी गति से गुजर रही थी। उन्होंने बताया कि महिला दरवाजे के पास अपने भाई का इंतजार कर रही थी जो शौचालय में गया था।

इस दौरान आरोपी ने उसका बैग छीनने की कोशिश की और विरोध करने पर उसे ट्रेन से धक्का दे दिया। आरोपी भी ट्रेन से कूद गया और महिला का सामान लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने बताया कि ट्रेन से गिरने के कारण महिला के सिर के पिछले हिस्से में चोट लगी, हालांकि उसे कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

उन्होंने कहा, "महिला को कोझिकोड मेडिकल कॉलेज ले जाया गया और बाद में उसे छुट्टी दे दी गई।" महिला ने कहा कि वह आदमी अचानक आया और उनका बैग छीनने की कोशिश करने लगा। उन्होंने एक टीवी चैनल से बातचीत में दावा किया, "जब उसने ट्रेन से कूदने की कोशिश की तो मैंने उसे जाने नहीं दिया और उसकी शर्ट पकड़ ली।

इसलिए, उसने मुझे धक्का दिया और मैं ट्रेन से पीछे की ओर पटरी पर गिर गई।" उन्होंने आगे कहा, "जिस ट्रैक पर मैं गिरी, उस पर एक और ट्रेन आ रही थी और मेरी ट्रेन में मौजूद लोग मुझे दूर हटने के लिए चिल्लाने लगे। ट्रेन आने से पहले मैं किसी तरह पटरी से उठने में सफल रही। मैं खून से लथपथ थी।"

उन्होंने कहा कि संपर्क क्रांति में सवार यात्रियों ने ट्रेन को रोकने के लिए चेन खींच दी। महिला ने दावा किया, "मैं डर गई थी। मेरे सिर पर गहरा घाव होने के कारण मुझे पास के अस्पताल ले जाया गया और वहां से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।" रेलवे पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीभारतीय रेलकेरलPoliceRailway Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास