लाइव न्यूज़ :

Kishan Boliya murder case: किशन बोलिया केस में अब तक 8 लोग अरेस्ट, एटीएस ने किए कई खुलासे, जानें क्या है पूरा मामला

By भाषा | Updated: February 3, 2022 18:25 IST

Kishan Boliya murder case: राजकोट में रहने वाले पिस्तौल आपूर्तिकर्ता रमीज सेता, पोरबंदर के निवासी मोहम्मद हुसैन खत्री और धंधुका के मतीन मॉडन को गिरफ्तार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देकथित आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट को लेकर गोली मार दी गई थी।पोरबंदर के निवासी साजन ओडेदरा को मारने की योजना बनाई थी।ठहरने और खाने की व्यवस्था की थी और उन्हें आठ हजार रुपये दिये थे। 

Kishan Boliya murder case: गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने किशन बोलिया की हत्या के सिलसिले में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। बोलिया को हाल में कथित आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट को लेकर गोली मार दी गई थी।

सहायक पुलिस आयुक्त बी.एच. चावड़ा ने कहा कि बुधवार को हुईं गिरफ्तारियों के बाद एटीएस द्वारा अब तक गिरफ्तार किये गए लोगों की संख्या आठ हो गई है। गिरफ्तार लोगों में दो मुस्लिम धर्मगुरु भी शामिल हैं। बोलिया की 25 जनवरी को अहमदाबाद जिले के धंधुका शहर में शब्बीर चोपडा और इम्तियाज पठान ने कथित तौर पर एक फेसबुक पोस्ट को लेकर गोली मारकर हत्या कर दी थी।

आरोपियों ने दावा किया था कि इस पोस्ट से उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। चावड़ा ने कहा कि चोपडा और उसके दोस्त पठान ने पहले भी इसी तरह की फेसबुक पोस्ट साझा करने के लिए पोरबंदर के निवासी साजन ओडेदरा को मारने की योजना बनाई थी।

बुधवार को राजकोट में रहने वाले पिस्तौल आपूर्तिकर्ता रमीज सेता, पोरबंदर के निवासी मोहम्मद हुसैन खत्री और धंधुका के मतीन मॉडन को गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने कहा, ''दो आरोपी ओडेदरा को मारने के लिए पोरबंदर गए थे, जिन्होंने इसी तरह की पोस्ट साझा की थी। उस समय, खत्री ने उन्हें ओडेदरा का घर दिखाया था, रहने की व्यवस्था की थी और जानकारी इकट्ठा करने में दोनों की मदद की थी।

चूंकि ओडेदरा उस समय जेल में था, इसलिये दोनों उसे मार नहीं सके और घर लौट गए।'' अधिकारी ने बताया कि चोपडा और पठान जब धंधुका में बोलिया की हत्या के बाद फरार थे तो मॉडन ने उनके ठहरने और खाने की व्यवस्था की थी और उन्हें आठ हजार रुपये दिये थे। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास