केरल का चौंकाने वाला मामला, 17 साल की लड़की के रेप और यौन उत्पीड़न के आरोप में 44 पुरुषों के खिलाफ 32 केस, 20 गिरफ्तार

By विनीत कुमार | Published: January 19, 2021 11:13 AM2021-01-19T11:13:28+5:302021-01-19T11:23:31+5:30

केरल में 17 साल की लड़की के साथ कई बार रेप और यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। लड़की की कई बार काउंसलिंग के बाद ये चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है।

Kerala: 32 cases registered against 44 men for rape and molestation of 17 year old girl | केरल का चौंकाने वाला मामला, 17 साल की लड़की के रेप और यौन उत्पीड़न के आरोप में 44 पुरुषों के खिलाफ 32 केस, 20 गिरफ्तार

केरल में 17 साल की लड़की के साथ हुआ कई बार रेप और यौन उत्पीड़न (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsकेरल 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप और यौन उत्पीड़न के मामले में 32 केस दर्जपिछले महीने भाई के घर से लापता हो गई थी लड़की, पुलिस ने खोजा, इसके बाद सामने आया मामला लड़की का यौन उत्पीड़न पहली बार 2016 में हुआ था, POCSO एक्ट के तहत 20 लोग गिरफ्तार

केरल में एक विभत्स और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक 17 साल की नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के मामले में 32 केस दर्ज किए गए हैं। ये मामले 44 पुरुषों के खिलाफ हैं और इनमें से 20 लोगों को POCSO एक्ट के तहत गिरफ्तार अब तक कर लिया गया है।

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार लड़की अपने भाई के साथ रह रही थी और पिछले महीने लापता हो गई थी। कुछ दिनों के बाद पुलिस ने लड़की का पता लगाया और फिर चीफ वेलफेयर कमिटी (CWC) की लगातार काउंसलिंग से यौन उत्पीड़न की बात सामने आई।


केरल: 2016 में पहली बार हुआ था लड़की का उत्पीड़न

पुलिस के अनुसार लड़की का पहली बार 2016 में यौन उत्पीड़न हुआ था। इसके बाद उसे CWC द्वारा चलाए जा रहे शेल्टर होम में रखा गया था। हालांकि बाद में लड़की के माता-पिता की याचिका के बाद लड़की को उसके परिवार को सौंप दिया गया था।

इसके बाद साल 2017 में एक और POCSO एक्ट के तहत केस के बाद CWC ने लड़की को सरकारी बाल गृह भेज दिया। इसके कुछ दिन बाद लड़की भाई ने उसे अपने साथ रखने की मांग रखी। एक पुलिस सूत्र के अनुसार चूकी पूरे मामले में परिवार शामिल नहीं था इसलिए इस बार लड़की को अक्टूब-2019 में भाई को सौंप दिया गया। 

पिछले महीने घर से गायब हुई लड़की

पुलिस के अनुसार पिछले महीने अपने भाई के घर से लड़की गायब हो गई। जांच के बाद पुलिस ने लड़की को पल्लाकड से बरामद किया। इसके बाद CWC की काउंसलिंग में ल़ड़की ने बताया कि कई बार उसका यौन उत्पीड़न किया गया है। लड़की के बयान पर पुलिस ने 32 केस दर्ज किए और 20 लोगों को हिरासत में लिया है

Web Title: Kerala: 32 cases registered against 44 men for rape and molestation of 17 year old girl

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे