लाइव न्यूज़ :

बकरी चरा रही थी मासूम, टॉफी का लालच देकर जंगल में ले गया?, 9 वर्षीय बच्ची से 14 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 15, 2025 18:32 IST

Kaushambi: 14 वर्षीय एक किशोर वहां आया और उसने टॉफी का लालच देकर बच्ची जंगल में ले गया एवं उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़िता ने घर पहुंच कर परिजनों को घटना की जानकारी दी।दादी की तहरीर पर बीती देर रात अभियोग पंजीकृत किया गया।

कौशांबीः कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में नौ वर्षीय एक बच्ची के साथ उसी के गांव के 14 वर्षीय किशोर ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि वह इस मामले में अभियोग दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव में नौ वर्षीया लड़की सोमवार शाम बकरी चरा रही थी, उसी समय 14 वर्षीय एक किशोर वहां आया और उसने टॉफी का लालच देकर बच्ची जंगल में ले गया एवं उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़िता ने घर पहुंच कर परिजनों को घटना की जानकारी दी जिसके बाद उसकी दादी की तहरीर पर बीती देर रात अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी किशोर फरार है एवं उसकी तलाश की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है एवं विधिक कार्यवाही की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये