मेरे अवैध संबंध थे और पति बिट्टू राम बन रहा था रोड़ा, पत्नी सिमरो देवी ने गला घोंटकर हत्या की और चेहरे और शरीर पर कई चोटें और गर्दन के चारों ओर फंदे का निशान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 29, 2026 15:53 IST2026-01-29T15:51:24+5:302026-01-29T15:53:51+5:30

कठुआः पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान कई साक्ष्य जुटाए गए और कई लोगों से पूछताछ करने के बाद राम की पत्नी सिमरो देवी की मुख्य संदिग्ध के रूप में पहचान की गई।

Kathua illicit relationship sex my husband Bittu Ram hindrance wife Simro Devi strangled death several injuries face body  mark noose around neck | मेरे अवैध संबंध थे और पति बिट्टू राम बन रहा था रोड़ा, पत्नी सिमरो देवी ने गला घोंटकर हत्या की और चेहरे और शरीर पर कई चोटें और गर्दन के चारों ओर फंदे का निशान

सांकेतिक फोटो

Highlightsपीड़ित के चेहरे और शरीर पर कई चोटें थीं और गर्दन के चारों ओर फंदे का निशान भी था।पुलिस के अनुसार, घटना के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।अपराध स्थल की फॉरेंसिक जांच कर कई सबूत जुटाए।

कठुआःजम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में पति की हत्या करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बिलावर के धार डुग्नू गांव के निवासी बिट्टू राम का शव पिछले साल नौ अक्टूबर को एक नाले में मिला था। उसने बताया कि पीड़ित के चेहरे और शरीर पर कई चोटें थीं और उसके गर्दन के चारों ओर फंदे का निशान भी था।

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने अपराध स्थल की फॉरेंसिक जांच कर कई सबूत जुटाए। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान कई साक्ष्य जुटाए गए और कई लोगों से पूछताछ करने के बाद राम की पत्नी सिमरो देवी की मुख्य संदिग्ध के रूप में पहचान की गई। पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, "पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर की।

उसने बताया किया कि उसके अवैध संबंध थे जिसके कारण उसका पति के साथ अक्सर झगड़ा होता था और उनके संबंध तनावपूर्ण रहते थे।" प्रवक्ता ने बताया कि महिला ने स्वीकार किया कि इन विवादों के कारण उसने रस्सी से अपने पति का गला घोंटकर कर हत्या कर दी। उसने बताया कि मामले की जांच के दौरान अपराध से संबंधित महत्वपूर्ण वस्तुएं बरामद की गईं।

Web Title: Kathua illicit relationship sex my husband Bittu Ram hindrance wife Simro Devi strangled death several injuries face body  mark noose around neck

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे