लाइव न्यूज़ :

कासरगोडः रोडरेज की घटना में पकड़े जाने के बाद पुलिस वाहन में ले जाते समय आरोपी ने अपने दांतों से उपनिरीक्षक का दाहिना कान काटकर घायल किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 4, 2023 18:59 IST

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी स्टेनी रोड्रिग्ज ने अपनी बाइक से एक दुर्घटना होने के बाद सड़क पर हंगामा किया और गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने उसे मौके से ही हिरासत में ले लिया।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी को जब थाने ले जाया जा रहा था तो उपनिरीक्षक वाहन की अगली सीट पर बैठे थे।पीछे बैठे रोड्रिग्ज ने गुस्से में अचानक प्रसाद का दाहिना कान काट लिया और उन्हें घायल कर दिया।पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तारी कर लिया गया है। 

कासरगोडः केरल के कासरगोड जिले में रोडरेज की एक घटना में पकड़े जाने के बाद पुलिस वाहन में ले जाते समय एक व्यक्ति ने अपने दांतों से एक उपनिरीक्षक का दाहिना कान काट दिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। बृहस्पतिवार की देर रात शहर के टाउन थाने के उपनिरीक्षक विष्णु प्रसाद को अप्रत्याशित हमले के बाद अस्पताल ले जाया गया।

 

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी स्टेनी रोड्रिग्ज ने अपनी बाइक से एक दुर्घटना होने के बाद सड़क पर हंगामा किया और गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने उसे मौके से ही हिरासत में ले लिया। उन्होंने कहा कि आरोपी को जब थाने ले जाया जा रहा था तो उपनिरीक्षक वाहन की अगली सीट पर बैठे थे।

अधिकारियों ने कहा कि आगे की सीट के ठीक पीछे बैठे रोड्रिग्ज ने गुस्से में अचानक प्रसाद का दाहिना कान काट लिया और उन्हें घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि उपनिरीक्षक को पहले पास के अस्पताल ले जाया गया और बाद में उन्हें एक निजी अस्पताल में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तारी कर लिया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली