लाइव न्यूज़ :

शराबी की बाइक के सामने आया सांप, दांतों से चबाकर किए कई टुकड़े, हुआ गिरफ्तार 

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 7, 2020 09:58 IST

मुलबागल रेंज के वन अधिकारी केएन रविकीर्थी ने कहा कि वन अधिकारियों ने बुधवार को मुस्तूर में कुमार को दबोच लिया और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वह जबरदस्त शराब के नशे में था।

Open in App
ठळक मुद्दे38 वर्षीय युवक ने सांप को दांतों से काटकर उसके कई टुकड़े कर दिए और स्किन भी छील दी।यह वाकया कर्नाटक के कोलार जिले के मुस्तूर गांव में हुआ है, जिसे सुनकर सभी हैरान हैं।

बेंगलुरुः एक शराबी के सामने रास्ते पर सांप आ गया और उसने बाइक रोककर सांप को पकड़ लिया। इसके बाद 38 वर्षीय युवक ने सांप को दांतों से काटकर उसके कई टुकड़े कर दिए और स्किन भी छील दी। सुनने में आपको भले ही यकीन न हो रहा हो, लेकन यह वाकया कर्नाटक के कोलार जिले के मुस्तूर गांव में हुआ है, जिसे सुनकर सभी हैरान हैं। मामला सामने आने के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवक की पहचान कुमार नाम से हुई है।

मुलबागल रेंज के वन अधिकारी केएन रविकीर्थी ने कहा कि वन अधिकारियों ने बुधवार को मुस्तूर में कुमार को दबोच लिया और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वह जबरदस्त शराब के नशे में था।

रविकीर्थी ने कहा कि कुमार का अपराध गैर-जमानती है और तीन साल तक की जेल की सजा हो सकती है। मरे हुए सांप के टुकड़ों को एकत्र किया गया है और उसकी प्रजाती का पता लगाने के लिए एक प्रयोगशाला में भेजा गया। 

कोरोना वायरस के चलते लगाए गए लॉकडाउन की वजह से शराब की दुकानों को बंद रखा गया था। चार मई को कुछ दुकानों को मिली अनुमति के बाद मंगलवार को कुमार शराब खरीदने गया। पहले उसने जमकर शराब पी और उसके बाद वह बाइक से घर लौटने लगा। 

जिस समय वह वह घर लौट रहा था उसी समय रास्ते में उसके बाइक के नीचे सांप आ गया। सांप को देखते ही उसने बाइक को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया और सांप को एकदम से पकड़ लिया। सबसे पहले उसने सांप पकड़ते ही उसकी गंर्दन को तोड़ दिया। इसके बाद सांप को चबाकर उसके कई टुकड़े कर दिए। साथ ही साथ सांप की स्किन को भी छील दिया।

इसके बाद उसने अपनी बाइक को स्टार्ट किया और कटे हुए सांप को गले में डालकर घर चला गया। जिसने भी यह वाकया देखा वह हैरान रह गया। युवक का कहना था कि उसने सांप को इसलिए काटा है क्योंकि सांप कई बार उसको परेशान कर चुके थे। 

टॅग्स :कर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा