कानपुर: नगर पंचायत के एक कर्मचारी ने BJP विधायक और उनकी मां पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 20, 2020 01:57 PM2020-01-20T13:57:43+5:302020-01-20T13:57:43+5:30

बिठूर थाना अध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को एक महिला ने थाने में दी शिकायत में आरोप लगाया है कि बिठूर सीट से भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा और बिठूर नगर पंचायत की अध्यक्ष उनकी मां निर्मला सिंह ने उसके पति को अपने घर बुलाकर अपने निजी खेतों में जबरन काम करने को कहा।

Kanpur: An employee of Nagar Panchayat accuses BJP MLA and his mother of harassment | कानपुर: नगर पंचायत के एक कर्मचारी ने BJP विधायक और उनकी मां पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

कानपुर: नगर पंचायत के एक कर्मचारी ने BJP विधायक और उनकी मां पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

Highlightsमहिला का कहना है कि उसका पति नगर पंचायत में कर्मचारी है और उसने जब खेतों में काम करने से मना किया तो उसकी तनख्वाह रोक दी गई।भाजपा विधायक सांगा ने अपने खिलाफ लगे सारे आरोपों को गलत बताते हुए इसे एक साजिश करार दिया है।

कानपुर की बिठूर नगर पंचायत के एक कर्मचारी की पत्नी ने भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा और उनकी मां के खिलाफ अपने पति के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।

बिठूर थाना अध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को एक महिला ने थाने में दी शिकायत में आरोप लगाया है कि बिठूर सीट से भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा और बिठूर नगर पंचायत की अध्यक्ष उनकी मां निर्मला सिंह ने उसके पति को अपने घर बुलाकर अपने निजी खेतों में जबरन काम करने को कहा।

महिला का कहना है कि उसका पति नगर पंचायत में कर्मचारी है और उसने जब खेतों में काम करने से मना किया तो उसकी तनख्वाह रोक दी गई और उसे तथा उसके परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई।

हालांकि भाजपा विधायक सांगा ने अपने खिलाफ लगे सारे आरोपों को गलत बताते हुए इसे एक साजिश करार दिया है। थाना अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है और इस सिलसिले में अब तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।

उधर, आरोप लगाने वाली महिला का यह भी कहना है कि पुलिस भाजपा विधायक और उनकी मां को बचाने की कोशिश कर रही है।

 

English summary :
Kanpur: An employee of Nagar Panchayat accuses BJP MLA and his mother of harassment


Web Title: Kanpur: An employee of Nagar Panchayat accuses BJP MLA and his mother of harassment

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे