लाइव न्यूज़ :

कन्नौजः पिता ने 12 वर्षीय पुत्री के साथ किया बलात्कार, किशोरी अपनी बुआ के साथ सोई थी, जबरन कमरे में उठा ले गया और...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 7, 2022 16:57 IST

गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात पिता ने अपनी 12 वर्षीय पुत्री के साथ कथित रूप से बलात्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।चीख पुकार सुनकर आरोपी की बहन ने अपने पिता को बुलाया।आधार पर मामला दर्ज करके पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

कन्नौजः कन्नौज जिले की गुरसहायगंज कोतवाली थाना पुलिस ने नाबालिग पुत्री के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के अरोप में पिता को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि पीड़ित किशोरी के दादा से मिली तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

 

गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात पिता ने अपनी 12 वर्षीय पुत्री के साथ कथित रूप से बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

उन्होंने तहरीर के हवाले से बताया कि सोमवार की रात किशोरी अपनी बुआ (आरोपी की बहन) के साथ सोई हुई थी तभी आरोपी उसे जबरन अपने कमरे में उठा ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। चीख पुकार सुनकर आरोपी की बहन ने अपने पिता को बुलाया।

किशोरी के दादा ने गुरसहायगंज कोतवाली को सूचना दी, जिसके बाद गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह व जसोदा चौकी प्रभारी राम मनोज द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़िता के दादा ने अपने पुत्र के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है, जिसके आधार पर मामला दर्ज करके पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। आरोपी की पत्नी का दस साल पहले निधन हो गया था तब से वह घर से गायब हो गया था और अभी चार पांच दिन पूर्व ही घर पर लौटा था। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये