लाइव न्यूज़ :

कमलेश तिवारी हत्याकांडः डीजीपी ओपी सिंह ने बताई हत्या की वजह, गुजरात से जुड़े हैं तार, पांच हिरासत में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 19, 2019 12:59 IST

उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस घटना का किसी आतंकी संगठन से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि हत्या के तार गुजरात से जुड़े हुए हैं। प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है कि हत्या के पीछे मुख्य वजह 2015 का भड़काऊ भाषण था।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी और गुजरात पुलिस की जॉइंट टीम ने सूरत से तीन अपराधियों को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है कि हत्या के पीछे मुख्य वजह 2015 का भड़काऊ भाषण था।

कमलेश तिवारी हत्याकांड में यूपी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर कई खुलासे किए हैं। उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस घटना का किसी आतंकी संगठन से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि हत्या के तार गुजरात से जुड़े हुए हैं। इस मामले में कई जगह छापेमारी की गई और कुल पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। अगर जरूरत पड़ी तो इन्हें रिमांड पर लिया जाएगा।

डीजीपी ओपी सिंह ने कहा, 'अब तक की जानकारी के मुताबिक इस मर्डर केस में पांच लोग शामिल थे। सूत्रों के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज और हत्या के वक्त इस्तेमाल किए गए मोबाइल को खंगाला जा रहा है ताकि और सुराग इकट्ठा किया जा सके। इसके अलावा अहमदाबाद, भरुच और सूरत से कुछ अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है, इनसे पूछताछ जारी है। मामले में कमलेश तिवारी हत्याकांड की साजिश सूरत में रचे जाने की आशंका है।'

उन्होंने आगे बताया, 'एसएसपी लखनऊ और स्थानीय पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को बारीकी से लिया। गुजरात पुलिस और यूपी पुलिस का आपसी समन्वय बहुत मजबूत रहा। जॉइंट टीम ने सूरत से तीन अपराधियों को हिरासत में लिया है। उनसे बहुत सघन पूछताछ की जा रही है। तीन संदिग्ध व्यक्ति जिनको हिरासत में लिया है उनमें एक मौलाना मोहसिन शेख सलीम (24) है, साड़ी की दुकान पर काम करता है। दूसरा व्यक्ति फैजान (30) है वह भी जिलानी अपार्टमेंट सूरत का रहने वाला है। तीसरा जिसको हमने रशीद अहमद खुर्शीद अहमद पठान (23) है। यह दर्जी का काम करता है और वहीं सूरत में रहता है। इन तीन के अलावा हमने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया था और उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया।'

डीजीपी ने बताया, 'प्रारंभिक जानकारी मिली है उसे पता चला है कि रशीद पठान जो कंप्यूटर का जानकार है और टेलर का काम करता है उसी ने शुरुआती प्लान बनाया था। बचे हुए जो संदिग्ध अपराधी हैं, उनकी धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। बिजनौर का कनेक्शन क्रॉस चेक कर रहे हैं।'

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?