वैलेंटाइन डे पर दो बच्चों की मां नाबालिग लड़के के साथ फरार, रॉन्ग कॉल से हुआ था प्यार, थाने में जमकर ड्रामा 

By एस पी सिन्हा | Published: February 16, 2021 07:09 PM2021-02-16T19:09:21+5:302021-02-16T19:10:17+5:30

बिहार के कैमूर जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मैट्रिक छात्र के साथ दो बच्चों की मां भाग गई। पुलिस ने हालांकि दोनों को अरेस्ट कर लिया।

Kaimur bihar Valentine's Day mother two escaped minor boy love rong call drama police station | वैलेंटाइन डे पर दो बच्चों की मां नाबालिग लड़के के साथ फरार, रॉन्ग कॉल से हुआ था प्यार, थाने में जमकर ड्रामा 

महिला जिस युवक के साथ वह भागी है। वह लड़का अभी नाबालिग है।

Highlightsपति की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।रात में पति के साथ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने वाली एक महिला सुबह में अपने आशिक के साथ फरार हो गई। महिला दो बच्चों की मां है। वह अपने साथ बच्चों को भी ले गई है, जिससे पति को गहरा सदमा लगा।

पटनाः पूरे वैलेंटाइन सप्ताह बिहार में एक से बढ़कर एक घटनाएं सामने आईं हैं। नालंदा, मुजफ्फरपुर, गया और दरभंगा जिले से अजीबोगरीब घटनाएं देखने को मिलीं।

कैमूर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है। रात में पति के साथ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने वाली एक महिला सुबह में अपने आशिक के साथ फरार हो गई। महिला के इस कदम ने सबको हैरान कर के रख दिया है। हालांकि पति की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के मोहनिया थाना इलाके की रहने वाली एक महिला अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। बताया जा रहा है कि महिला दो बच्चों की मां है। वह अपने साथ बच्चों को भी ले गई है, जिससे पति को गहरा सदमा लगा। इस घटना के बाद गांव में काफी हंगामा हो गया। महिला जिस युवक के साथ वह भागी है। वह लड़का अभी नाबालिग है। दोनों का संपर्क रॉन्ग कॉल से हुआ था।

फिर चार महीने से बातचीत करते-करते वे दोनों मिलने जुलने लगे। इस दौरान तीन चार बार दोनों की सहमति से संबंध भी बना। लड़का मैट्रिक का छात्र है और कल बुधवार से ही मैट्रिक की परीक्षा में शामिल होने वाला था, उसने कई बार भभुआ और मोहनियां बुलाकर महिला के साथ संबंध बनाया था, इस बात की जानकारी महिला के ससुराल वालों को जब लगा तो वह महिला को रखने से इंकार करने लगे थे। 

बताया जा रहा है कि वैलेंटाइन डे के साथ ही उसकी जन्मदिन पर उसके पति ने मोबाइल गिफ्ट किया था। वह हमेशा अपने पास ही मोबाइल परखती थी। वहीं, आरोपी नाबालिग लड़का का कहना है कि "मैं कल से होने वाले मैट्रिक का एग्जाम देने वाला हूं, एक लड़का नंबर दिया था, जिससे बात होने लगी। इसके साथ कभी संबंध नहीं बनाया. चाहे तो लोग मेरा जांच करा सकता है, मैं तैयार हूं।

इस संबंध में मोहनिया डीएसपी रघुनाथ सिंह ने बताया एक शादीशुदा महिला से एक नाबालिग द्वारा संबंध बनाने की बात सामने आया है। दोनों लोग मोहनियां थाना पहुंचे थे। महिला का कहना था उसके दो बच्चे हैं कुछ दिनों से बात चल रहा था। इस बीच इन दोनों ने संबंध भी बनाया। अब यह शादी से इंकार कर रहा है। दोनों को महिला थाना भेज दिया गया है, जैसा महिला आवेदन देगी उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Web Title: Kaimur bihar Valentine's Day mother two escaped minor boy love rong call drama police station

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे