लाइव न्यूज़ :

जींदः बेटे ने सो रही अपनी बुजुर्ग मां की खाट की बाही से ताबड़-तोड़ हमला कर हत्या की, जानें क्या था कसूर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 10, 2022 15:40 IST

पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर गढ़ी थाना प्रभारी सुखबीर फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को सामान्य अस्पताल भिजवाया।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस ने इसकी जानकारी दी।फरार बेटे संजीव ऊर्फ काला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मां शांति देवी की उस वक्त हत्या कर दी, जब वह चारपाई पर सोई हुई थी।

जींदःहरियाणा के जींद जिले के उझाना गांव में शुक्रवार की दोपहर घरेलू कलह के चलते एक व्यक्ति ने सो रही अपनी बुजुर्ग मां की खाट की बाही से ताबड़-तोड़ हमला कर हत्या कर दी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

 

 

पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर गढ़ी थाना प्रभारी सुखबीर फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को सामान्य अस्पताल भिजवाया। गढ़ी थाना पुलिस ने मरने वाली महिला शांति देवी (64) के जेठ की शिकायत पर फरार बेटे संजीव ऊर्फ काला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर बाद संजीव उर्फ काला ने खाट की बाही से ताबड़ तोड़ वार कर अपनी मां शांति देवी की उस वक्त हत्या कर दी, जब वह चारपाई पर सोई हुई थी। पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में, पुलिस ने रुपये न लौटाने पर युवक को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। उन्होंने बताया कि मरने वाले की पहचान मनीष के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणाहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला