लाइव न्यूज़ :

महिला टीचर बेरहमी से उतारा गौत के घाट, कटा सिर लेकर पहुंचा शिव मंदिर

By एस पी सिन्हा | Updated: July 4, 2018 02:20 IST

झारखंड के सरायकेला के खापडासाई प्राथमिक विद्यालय में दिल दहला देने वाली घटना आई सामने। पुलिस दौड़ाती रही और युवक कटा सिर लेकर घंटेभर इधर-उधर भागता रहा।

Open in App

रांची, 4 जुलाई: झारखंड के सरायकेला के खापडासाई प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को दिल-दहला देने वाली घटना को अंजाम देते हुए स्कूल के सामने रहने वाले एक विक्षिप्त युवक ने शिक्षिका की गला काटकर हत्या कर दी और सिर को लेकर इधर-उधर भागने लगा। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक शिक्षिका सुकरा हेस्सा स्कूल में अकेली थी और उसके साथ कुछ बच्चे थे। इसी दौरान मध्याह्न भोजन के वक्त रवि हेम्ब्रम स्कूल में दाखिल हुआ और शिक्षिका को स्कूल के सामने अपने घर के दरवाजे पर ले जाकर उसकी गला काटकर हत्या कर दी। फिर उनके स‌िर को लेकर यहां-वहां भागने लगा। इसी दौरान जब वह शिव मंदिर के सामने खड़ा था तो पुलिस ने उसे कब्जे में लेने की काफी कोशिश की लेकिन ले नहीं पाई। युवक के पास दो धारदार हथियार भी थे। पुलिस पीछे-पीछे और युवक आगे-आगे भाग रहा था।

रास्ते में एक जगह मृतका का सिर छोडकर वह पाटा हेंसल गांव की ओर भाग निकला। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे उस गांव से पकडा। पुलिसिया कार्रवाई में उसे चोट भी लगी। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, इस घटना से न सिर्फ शिक्षक, बल्कि स्कूल के आसपास के लोग व विद्यालय प्रबंधन समिति के लोगों को आक्रोशित कर दिया। शिक्षकों ने हत्यारे पर कडी कार्रवाई की मांग की करते हुए कुछ देर के लिए सडक जाम कर दिया।

बुराड़ी कांड: ललित और उसकी पत्नी ने ऐसे रची थी आत्महत्या की कहानी, जांच में हुआ नया खुलासा

विद्यालय प्रबंधन समिति ने भी हत्यारे पर कडी कार्रवाई होने तक स्कूल बंद रखने का ऐलान किया है। स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी रवि हेम्ब्रम मानसिक रुप से अस्वस्थ है और पहले भी उसने कई घटनाओं को अंजाम दिया है। मृतका सुकरु हेस्सा (38 वर्षीय) वर्ष 2016 से प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत थी।

टॅग्स :झारखंडक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा