लाइव न्यूज़ :

दो नाबालिग आदिवासी लड़कियों के साथ 12 लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, झारखंड में दिल दहला देनेवाली घटना

By एस पी सिन्हा | Updated: August 4, 2020 19:12 IST

आदिवासी किशोरी बहनों के साथ गैंगरेप के मामले में चार दिन बाद भी पुलिस अंधेरे में ही हाथ पैर मार रही है. अभी तक एक भी दुष्कर्मी तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. दोनों लड़कियां यूपी के कोन थाना क्षेत्र के कोरइल गांव की रहने वाली हैं. 

Open in App
ठळक मुद्देबताया जा रहा है कि यह घटना नगर ऊंटारी-गरबांध के बीच बराईटांड में सुनसान स्थान पर जंगल में हुई है. युवकों ने दोनों लड़कियों को पकड़ लिया और जंगल में ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म किया. युवकों ने लड़कियों के रिश्तेदारों के साथ मारपीट की. इसी दौरान एक ने वहां से भागकर 100 डायल पर फोन किया और घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी.

रांचीः झारखंड में कोरोना के संक्रमण के खतरे के बीच दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है. राज्य के गढ़वा जिले के नगर ऊंटारी में 2 नाबालिग आदिवासी लड़कियों  के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को 12 लड़कों ने मिलकर अंजाम दिया है.

घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. हालांकि आदिवासी किशोरी बहनों के साथ गैंगरेप के मामले में चार दिन बाद भी पुलिस अंधेरे में ही हाथ पैर मार रही है. अभी तक एक भी दुष्कर्मी तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. दोनों लड़कियां यूपी के कोन थाना क्षेत्र के कोरइल गांव की रहने वाली हैं. 

बताया जा रहा है कि यह घटना नगर ऊंटारी-गरबांध के बीच बराईटांड में सुनसान स्थान पर जंगल में हुई है. पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक दोनों लड़कियां आधार कार्ड अपटेड कराने अपने रिश्तेदारों के साथ बाइक से नगर ऊंटारी गई थीं.

वे अपने रिश्तेदारों के साथ गरबांध के रास्ते अपने गांव वापस जा रहीं थीं. इस दौरान घर लौटते समय थोड़ी देर के लिए शौच के लिए बाइक को रोका गया. पीछे से बाइक सवार 12 लड़के इनका पीछा करते हुए नगर ऊंटारी-गरबांध के बीच बराईटांड में सुनसान जगह पर पहुंच गए.

फिर युवकों ने दोनों लड़कियों को पकड़ लिया और जंगल में ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म किया. युवकों ने लड़कियों के रिश्तेदारों के साथ मारपीट की. इसी दौरान एक ने वहां से भागकर 100 डायल पर फोन किया और घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी.

इस मामले में पुलिस ने एक दर्जन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है. दोनों पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया और 164 का बयान रिकॉर्ड करा कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है. एसडीपीओ अजीत कुमार का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीड़िता के बयान पर एक दर्जन अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर अनुसंधान में जुटी हुई है. पुलिस कुछ संदिग्धों को थाने में लाकर पूछताछ भी की है. उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी दुष्कर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा. पुलिस ने पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी और आगे मेडिकल और कोर्ट में 164 का बयान रिकॉर्ड कराया है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडउत्तर प्रदेशरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली