20 वर्षीय याजुल और दुल्हन के परिधान में सजी 18 वर्षीय मुस्कान के शव पेड़ से लटके, अलग-अलग धर्मों के कारण शादी न कर पाने से दुखी?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 17, 2026 19:22 IST2026-01-17T19:21:22+5:302026-01-17T19:22:48+5:30

Jhansi: चिरगांव पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी राहुल राठौर ने बताया कि ग्रामीणों ने एक सुनसान मकान के परिसर में स्थित पेड़ की शाखा से बंधे फंदे से दोनों के शवों को लटका देखा।

Jhansi Bodies 20-year-old Yajul 18-year-old Hindu Muskan dressed bridal attire found hanging tree Sad not able marry due different religions | 20 वर्षीय याजुल और दुल्हन के परिधान में सजी 18 वर्षीय मुस्कान के शव पेड़ से लटके, अलग-अलग धर्मों के कारण शादी न कर पाने से दुखी?

सांकेतिक फोटो

Highlightsपरिवार वालों ने उनके बीच किसी भी तरह के प्रेम संबंध की जानकारी होने से इनकार किया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।याजुल (20) और मुस्कान नाम के ये दोनों युवा पट्टी कुम्हररा गांव के निवासी थे।

Jhansi:उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में शनिवार को एक मुस्लिम युवक और दुल्हन के परिधान में सजी एक 18 वर्षीय हिंदू महिला के शव पेड़ से लटके पाए गए। पुलिस को संदेह है कि महिला की शादी कहीं और तय होने के बाद दोनों ने यह कदम उठाया। हालांकि, दोनों के परिवार वालों ने उनके बीच किसी भी तरह के प्रेम संबंध की जानकारी होने से इनकार किया है।

पुलिस ने बताया कि उसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। हालांकि, अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। याजुल (20) और मुस्कान नाम के ये दोनों युवा पट्टी कुम्हररा गांव के निवासी थे।

चिरगांव पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी राहुल राठौर ने बताया कि ग्रामीणों ने एक सुनसान मकान के परिसर में स्थित पेड़ की शाखा से बंधे फंदे से दोनों के शवों को लटका देखा। उन्होंने कहा कि महिला दुल्हन के परिधान में सजी थी, जिससे स्थानीय लोगों में संदेह पैदा हुआ कि दोनों अपने अलग-अलग धर्मों के कारण शादी न कर पाने से दुखी थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला की सगाई कहीं और तय हो जाने के बाद पुरुष और महिला ने कथित तौर पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

Web Title: Jhansi Bodies 20-year-old Yajul 18-year-old Hindu Muskan dressed bridal attire found hanging tree Sad not able marry due different religions

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे