Jhalawar news: छह वर्षीय बच्ची से कथित दुष्कर्म और हत्या का आरोपी हिरासत में
By भाषा | Published: March 12, 2020 07:19 PM2020-03-12T19:19:01+5:302020-03-12T19:19:01+5:30
महिला थाने की सहायक पुलिस उपनिरीक्षक कृष्णा चंद्रावत ने बताया कि यह घटना सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। गांव की छह वर्षीय बच्ची बुधवार को घर के बाहर से खेलते हुए लापता हो गई। उन्होंने बताया कि परिजनों ने बच्ची को तलाशा और नहीं मिलने पर पुलिस का सूचित किया।
जयपुरःराजस्थान के झालावाड़ जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक छह वर्षीय बच्ची से कथित दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया है।
महिला थाने की सहायक पुलिस उपनिरीक्षक कृष्णा चंद्रावत ने बताया कि यह घटना सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। गांव की छह वर्षीय बच्ची बुधवार को घर के बाहर से खेलते हुए लापता हो गई। उन्होंने बताया कि परिजनों ने बच्ची को तलाशा और नहीं मिलने पर पुलिस का सूचित किया।
पुलिस ने बच्ची की तलाश के दौरान रात को एक मकान से एक कट्टा (बोरा) बरामद किया। कट्टे से मासूम का लहूलुहान शव मिला। उन्होंने बताया कि इस मकान को मध्य प्रदेश के नयागांव निवासी लाल चंद बैरागी को किराये पर दिया गया था।
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी लाल चंद के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) 302 (हत्या) और 5/6 पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी को हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि एलकेजी में पढ़ने वाली बच्ची की माता का निधन हो चुका है और वह अपने पिता,दादी और चाचा के साथ अलग मकान में रहती थी।