जम्मू कश्मीर: महिला पार्षद ने कांग्रेस के महापौर पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

By भाषा | Published: January 1, 2019 03:46 AM2019-01-01T03:46:05+5:302019-01-01T03:46:05+5:30

Jammu Kashmir: Women councilor charged with sexual harassment imposed on Mayor of Congress | जम्मू कश्मीर: महिला पार्षद ने कांग्रेस के महापौर पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

जम्मू कश्मीर: महिला पार्षद ने कांग्रेस के महापौर पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

 श्रीनगर नगर निगम (एसएमसी) की एक महिला पार्षद ने निगम के महापौर जुनैद मट्टू पर यौन उत्पीड़न का सोमवार को आरोप लगाया। हालांकि मट्टू ने इन आरोपों से इनकार किया है। 

कांग्रेस की पार्षद ने मट्टू पर “उत्पीड़न” का आरोप लगाया और उनके एवं उनके निजी सहायक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 

शहर की एक वार्ड पार्षद ने यहां संवाददाताओं से कहा कि महापौर लगातार मुझ पर अकेले में मिलने का दबाव बना रहे थे। उन्होंने मेरा एक बार नहीं बल्कि कई बार उत्पीड़न किया है। मैंने विकास कार्यों के लिए 25 लाख रुपये के खर्च का अनुमान जमा किया था लेकिन उन्होंने उसे स्वीकार नहीं किया और मुझसे अकेले में मिलने को कहा।

उन्होंने कहा कि यह यौन उत्पीड़न है।

पार्षद ने महापौर और उनके सहायक पर अन्य पार्षदों की मौजूदगी में उनके साथ धक्का-मुक्की करने और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। 

Web Title: Jammu Kashmir: Women councilor charged with sexual harassment imposed on Mayor of Congress

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे