jacob Martin arrested: शराब के नशे में सड़क किनारे खड़ी 3 कारों में मारी टक्कर, पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 27, 2026 20:48 IST2026-01-27T20:40:58+5:302026-01-27T20:48:43+5:30

jacob Martin arrested: पुलिस ने बताया कि बड़ौदा के पूर्व बल्लेबाज मार्टिन रात करीब 2:30 बजे अकोटा इलाके की पुनीत नगर सोसाइटी के पास अपनी लग्जरी एसयूवी चला रहे थे, तभी नशे की हालत में वाहन से नियंत्रण खो बैठे और एक घर के बाहर खड़ी तीन कारों से जा टकराए।

jacob Martin arrested Former India cricketer arrested his luxury car crashes 3 vehicles in Vadodara drunk driving | jacob Martin arrested: शराब के नशे में सड़क किनारे खड़ी 3 कारों में मारी टक्कर, पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन अरेस्ट

jacob Martin arrested

Highlightsjacob Martin arrested: मार्टिन ने भारत के लिए 10 वनडे मैच खेले हैं।jacob Martin arrested: अकोटा पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने जानकारी दी।jacob Martin arrested: वर्ष 2011 में दिल्ली पुलिस ने मानव तस्करी के आरोप में भी गिरफ्तार किया था।

वडोदराः पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन ने तड़के मंगलवार को यहां वडोदरा जिले में अपनी लग्जरी एसयूवी चलाते हुए कथित तौर पर शराब के नशे में सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में टक्कर मार दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि हादसे के कुछ घंटे बाद 53 वर्षीय मार्टिन को हिरासत में लिया गया। मार्टिन ने भारत के लिए 10 वनडे मैच खेले हैं।

पुलिस ने बताया कि बड़ौदा के पूर्व बल्लेबाज मार्टिन रात करीब 2:30 बजे अकोटा इलाके की पुनीत नगर सोसाइटी के पास अपनी लग्जरी एसयूवी चला रहे थे, तभी नशे की हालत में वाहन से नियंत्रण खो बैठे और एक घर के बाहर खड़ी तीन कारों से जा टकराए। अकोटा पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने जानकारी दी।

क्षतिग्रस्त कारों के मालिक की शिकायत के आधार पर पूर्व क्रिकेटर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत लापरवाही और शराब पीकर वाहन चलाने से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मार्टिन की एमजी हेक्टर कार को जब्त कर लिया है। बड़ौदा रणजी ट्रॉफी टीम के पूर्व कप्तान जैकब मार्टिन को वर्ष 2011 में दिल्ली पुलिस ने मानव तस्करी के आरोप में भी गिरफ्तार किया था।

Web Title: jacob Martin arrested Former India cricketer arrested his luxury car crashes 3 vehicles in Vadodara drunk driving

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे